मई 2022 में हीरो स्प्लेंडर 2,62,249 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है, जो मई 2021 में बेची गई 1,00,435 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 161.1 फीसदी की वृद्धि है
मई 2022 के महीने में हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर एक बार फिर से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनकर उभरी है। मई 2021 में इसकी 1,00,435 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं मई 2022 में यह बढ़कर 2,62,249 यूनिट हो गई है। इस तरह हीरो स्पलेंडर ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 161.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
इसी तरह हीरो एचएफ डीलक्स पिछले महीने देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी है। एचएफ डीलक्स की मई 2022 में 1,27,330 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि मई 2021 में इसी अवधि के दौरान इसकी 42,118 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 17.9 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं होंडा सीबी शाइन मई 2022 में 1,19,765 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है।
इसके मुकाबले मई 2021 में सीबी शाइन की 14,666 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 716.6 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं अत्यधिक लोकप्रिय बजाज पल्सर सीरीज मई 2022 में 69,241 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जबकि मई 2021 में यह आंकड़ा 39,625 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 74.7 फीसदी की वृद्धि है।
टॉप 10 मॉडल | मई 2022 | मई 2021 |
1. हीरो स्प्लेंडर (161.1%) | 2,62,249 | 1,00,435 |
2. हीरो एचएफ डीलक्स (17.9%) | 1,27,330 | 42,118 |
3. होंडा सीबी शाइन (716.6%) | 1,19,765 | 14,666 |
4. बजाज पल्सर (74.7%) | 69,241 | 39,625 |
5. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (224.2%) | 29,959 | 9,239 |
6. हीरो ग्लैमर (287.8%) | 28,363 | 7,313 |
7. टीवीएस अपाचे (36%) | 27,044 | 19,885 |
8. बजाज प्लेटिना (55.2%) | 17,336 | 11,164 |
9. यामाहा एफजेड (400.9%) | 15,068 | 3,008 |
10. टीवीएस स्पोर्ट (71.1%) | 11,818 | 6,905 |
बता दें कि पिछले साल के अंत में बजाज ने F250 और N250 को पेश किया था, जबकि अब जल्द ही N160 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बजाज भारत में पल्सर 125 और पल्सर 150 के भी नए जेनरेशन को पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की मई 2021 में 9,239 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि मई 2022 में इसकी 29,959 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 224.2 प्रतिशत की वृद्धि है।
इसी प्रकार हीरो ने पिछले महीने ग्लैमर की कुल 28,363 यूनिट की बिक्री की है, जो मई 2021 में बेची गई 7,313 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 287.8 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं टीवीएस अपाचे की मई 2021 में 19,885 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मई 2022 में बढ़कर 27,044 यूनिट हो गई है। इस तरह अपाचे ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।