मार्च 2022 की बिक्री में टॉप 10 मोटरसाइकिलें – स्प्लेंडर, पल्सर, क्लासिक, अपाचे, रेडर

TVS Raider-4

मार्च 2022 में हीरो स्प्लेंडर की 2,48,577 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,80,090 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है

मार्च 2022 के महीने में टॉप 10 मोटरसाइकिलों की बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं और एक बार फिर से सूची में हीरो स्पलेंडर का दबदबा रहा है। हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने स्पलेंडर की कुल मिलाकर 2,48,577 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,80,090 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है। बिक्री में गिरावट के बाद भी स्पलेंडर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है।

इसी तरह हीरो एचएफ डीलक्स ने मार्च 2022 में 1,00,216 यूनिट की बिक्री के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। हालाँकि मार्च 2021 में इसकी 1,44,505 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 31 फीसदी की गिरावट है। हीरो मोटोकॉर्प अब देश के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रही है और यह जुलाई 2022 में एक नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन का अनावरण करने वाली है।

वहीं मार्च 2022 में होंडा सीबी शाइन 95,197 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेचे गए 1,17,943 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट है। होंडा भी देश में एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और एक कम्यूटर मोटरसाइकिल को अपने रेंज में जोड़ने की योजना बना रही है, जिसके बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में आने की उम्मीद है।hero splendor-4

टॉप 10 मॉडल मार्च 2022 मार्च 2021
1. हीरो स्पलेंडर (-11%) 2,48,577 2,80,090
2. हीरो एचएफ डीलक्स (-31%) 1,00,216 1,44,505
3. होंडा सीबी शाइन (-19%) 95,197 1,17,943
4. बजाज पल्सर (-21.6%) 67,339 85,999
5. रॉयल एनफील्ड क्लासिक (3%) 32,694  31,692
6. हीरो ग्लैमर (-4%) 31,037 32,371
7. टीवीएस अपाचे (-17%) 27,439 33,162
8. बजाज प्लेटिना (-61%) 26,952 69,025
9. यामाहा एफजेड (39%) 23,016 16,563
10. टीवीएस रेडर 12,128

मार्च 2022 में बजाज ऑटो ने पल्सर की कुल मिलाकर 67,339 यूनिट की की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेचे गए 85,999 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21.6 फीसदी की गिरावट है। वहीं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पिछले महीने 32,694 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 31,692 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3 फीसदी की वृद्धि है।

हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने ग्लैमर बाइक की 31,037 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 32,371 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट है। वहीं टीवीएस अपाचे की पिछले महीने 27,439 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेचीं गई 33,162 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 17 फीसदी की गिरावट है। वहीं बजाज प्लेटिना की 61 फीसदी की गिरावट के साथ 26,952 यूनिट बिकी है, जबकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा 69,025 यूनिट का था।2022 yamaha fzs 25वहीं यामाहा ने एफजेड मोटरसाइकिल के साथ मार्च 2022 के महीने लंबी छलांग लगाई है और एफजेड की कुल मिलाकर 23,016 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके मुकाबले मार्च 2021 में इसकी 16,563 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 39 फीसदी की भारी वृद्धि है। वहीं पिछले साल के फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुई टीवीएस रेडर भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है और इसकी कुल मिलाकर 12,128 यूनिट की बिक्री हुई है।