जनवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 मोटरसाइकिलें – स्प्लेंडर, पल्सर, अपाचे, क्लासिक 350

जनवरी 2022 में हीरो स्पलेंडर 2,08,263 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है

भारत में दोपहिया वाहन सेगमेंट के लिए हाल के कुछ महीने सही नहीं रहे हैं और मोटरसाइकिल के साथ साथ स्कूटर सेगमेंट की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2022 में टॉप 10 में शामिल रही मोटरसाइकिलों की कुल मिलाकर 6,18,607 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 7,23,978 यूनिट के मुकाबले 14.55 फीसदी की गिरावट है।

बिक्री में गिरावट के बावजूद भी पिछले महीने हीरो स्पलेंडर ने 2,08,263 यूनिट की बिक्री के साथ मोटरसाइकिल सेगमेंट का नेतृत्व किया है। इसके मुकाबले जनवरी 2021 में इसकी 2,25,382 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 7.60 फीसदी की गिरावट है। वहीं होंडा सीबी शाइन 1,05,159 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 1,16,222 यूनिट के मुकाबले 9.52 फीसदी की गिरावट है।

हीरो एचएफ डीलक्स की जनवरी 2022 में कुल मिलाकर 85,926 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 1,34,860 यूनिट के मुकाबले 36.29 फीसदी की गिरावट है, तो वहीं बजाज पल्सर पिछले महीने 66,839 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2022 में बेची गई 97,580 यूनिट के मुकाबले 31.50 फीसदी की गिरावट है।2021 Royal Enfield Classic 350

टॉप 10 मोटरसाइकिलेंजनवरी 2022जनवरी 2021
1. हीरो स्पलेंडर (7.60%)2,08,2632,25,382
2. होंडा सीबी शाइन (-9.52%)1,05,1591,16,222
3. हीरो एचएफ डीलक्स (-36.29%)85,9261,34,860
4. बजाज पल्सर (-31.50%)66,83997,580
5. बजाज प्लेटिना (71.36%)46,49227,131
6. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-34.49%) 26,77540,872
7. टीवीएस अपाचे  (-8.89%)25,92528,456
8. हीरो ग्लैमर (7.90%)24,47322,681
9. यामाहा एफजेड (-26.80%)15,73421,496
10. होंडा ड्रीम (40.04%)13,0219,298
कुल (-14.55%)6,18,607 7,23,978

बजाज प्लेटिना की जनवरी 2022 में 46,492 यूनिट की बिक्री हुई है, जिसकी बिक्री में 71.36 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। क्योंकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 27,131 यूनिट का था। रॉयल एनफील्ड ने पिछले महीने क्लासिक 350 की 26,775 यूनिट बेची है, जो जनवरी 2021 में बेची गई 40,872 यूनिट के मुकाबले 34.49 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह टीवीएस अपाचे की पिछले महीने 25,925 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 28,456 यूनिट के मुकाबले 8.89 फीसदी की गिरावट है। वहीं हीरो ग्लैमर की जनवरी 2022 में 24,473 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 22,681 यूनिट के मुकाबले 7.90 फीसदी की वृद्धि है।2022-tvs-apache-rtr-2004v-3.jpgयामाहा एफजेड की जनवरी 2022 में 15,734 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 21,496 यूनिट के मुकाबले 26.80 फीसदी की गिरावट है। होंडा ड्रीम की पिछले महीने 13,021 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जनवरी 2021 में बेची गई 9,298 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 40.04 फीसदी की वृद्धि है।