अप्रैल 2022 की बिक्री में टॉप 10 मोटरसाइकिलें – स्पलेंडर, पल्सर, प्लेटिना, क्लासिक 350

bajaj pulsar n250 & f250

अप्रैल 2022 में हीरो स्पलेंडर 2,34,085 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,93,508 यूनिट की तुलना में 20.97 प्रतिशत की वृद्धि है

भारत में मोटरसाइकिल की बिक्री अप्रैल 2022 में सालाना आधार पर 17.96 प्रतिशत बढ़ी है, क्योंकि अप्रैल 2021 में टॉप 10 की सूची में शामिल रही मोटरसाइकिलों की जहां 5,27,598 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं अप्रैल 2022 में यह बढ़कर 6,22,351 यूनिट हो गई है। पिछले महीने हीरो स्पलेंडर ने एक बार फिर से अपना दबदबा बरकरार रखा है।

अप्रैल 2022 में हीरो स्पलेंडर की कुल मिलाकर 2,34,085 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,93,508 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 20.97 प्रतिशत की वृद्धि है। हीरो ने हाल ही में स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक के साथ रेंज में एक नया वर्जन जोड़ा है, जो फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आता है।

वहीं होंडा सीबी शाइन पिछले महीने 1,05,413 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 79,416 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 32.74 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स अप्रैल 2022 में 1,00,601 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 71,294 यूनिट की तुलना में 41.11 प्रतिशत की वृद्धि है।Hero splendor plus xtecसूची में बजाज पल्सर और बजाज प्लेटिना क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर रहा है। पल्सर की बिक्री अप्रैल 2021 में बेची गई 66,586 यूनिट से 30.86 प्रतिशत घटकर 46,040 यूनिट रह गई है। वहीं प्लेटिना की बिक्री अप्रैल 2021 में बेची गई 35,467 यूनिट से 10.85 प्रतिशत बढ़कर 39,316 यूनिट हो गई है। इस तरह प्लेटिना की बिक्री में जहां वृद्धि हुई है, वहीं पल्सर की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।

टॉप 10 मॉडल  अप्रैल 2022 अप्रैल 2021 
1. हीरो स्प्लेंडर (20.97%) 2,34,085 1,93,508
2. होंडा सीबी शाइन (32.74%) 1,05,413 79,416
3. हीरो एचएफ डीलक्स (41.11%) 1,00,601 71,294
4. बजाज पल्सर (-30.86%) 46,040 66,586
5. बजाज प्लेटिना (10.85%) 39,316 35,467
6. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (39.82 %) 32,575 23,298
7. हीरो ग्लैमर (-11.98%) 20,796 23,627
8. यामाहा एफजेड (34.23%) 16,508 12,298
9. होंडा ड्रीम (151.62%) 13,844 5,502
10. होंडा यूनिकॉर्न (-20.65%) 13,173 16,602
कुल (17.96%) 6,22,351 5,27,598

रॉयल एनफील्ड ने अप्रैल 2022 में क्लासिक 350 की कुल मिलाकर 32,575 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 23,298 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39.82 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं हीरो मोटोक़ॉर्प ने ग्लैमर की अप्रैल 2022 में 20,796 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 23,627 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11.98 प्रतिशत की गिरावट है।2021 Royal Enfield Classic 350यामाहा FZ की बिक्री अप्रैल 2021 में बेची गई 12,298 यूनिट के मुकाबले अप्रैल 2022 में 34.23 प्रतिशत बढ़कर 16,508 यूनिट हो गई है। वहीं होंडा ड्रीम और यूनिकॉर्न सूची में सबसे आखिरी पायदान पर रहे हैं। होंडा ने अप्रैल 2022 में ड्रीम की 151.62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,844 यूनिट की बिक्री की है, वहीं यूनिकॉर्न की 13,173 यूनिट की बिक्री की है, जो सालाना आधार पर 20.65 फीसदी की गिरावट है।