दिसंबर 2020 की बिक्री में टॉप 10 Motorcycles (200cc से 500cc) – Classic, Meteor, Pulsar, CB350

दिसंबर 2020 में बेची गई टॉप 10 बाइक की लिस्ट में 5 मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड की रहीं, जिसमें मीटिओर, क्लासिक, बुलेट, इलेक्ट्रा और हिमालयन शामिल रही और इस सेगमेंट में 85 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी हासिल की

दिसंबर 2020 में 200 सीसी से लेकर 500 सीसी तक के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का वर्चस्व रहा और विभिन्न कंपनियों ने कुल मिलाकर 73,900 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो कि सालाना आधार पर 45.70 प्रतिशत की वृद्धि रही। दिसंबर 2019 के इस दौर में यह आंकड़ा 50,722 यूनिट का था। इस तरह लगभग सभी निर्माताओं ने अपनी बिक्री में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।

पिछले महीने इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बेची गई बाइक की बात करें तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को 39,321 यूनिट के साथ पहला स्थान प्राप्त हुआ, जो कि दिसंबर 2019 में बेची गई 29,129 यूनिट की तुलना में सालाना आधार 34.99 प्रतिशत की वृद्धि है। लिस्ट में दूसरा स्थान बलेट 350 को 10,480 यूनिट के साथ प्राप्त हुआ है।

इसके विपरीत दिसंबर 2019 में बुलेट 350 की 12,467 यूनिट बेची गई थी, जो कि सालाना आधार पर 15.94 प्रतिशत की गिरावट है। इसके बाद हाल ही में लॉन्च की गई रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 को 8,569 यूनिट के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि चौथे स्थान पर रही इलेक्ट्रा 350 की 4,878 यूनिट बेची गई, जो कि दिसंबर 2019 के 3,628 यूनिट के मुकाबले 34.45% की वृद्धि है।

ModelDecember 2020December 2019
1. Classic 350 (34.99%)39,32129,129
2. Bullet 350 (-15.94%)10,48012,467
3. Meteor 3508,569–
4. Electra 350 (34.45%)4,8783,628
5. Pulsar 220 (16.89%)4,4983,848
6. H’ness CB 3501,564–
7. Himalayan (322%)941223
8. KTM 250 (199%)774259
9. Avenger 220 (60%)643402
10. Dominar 400 (128%)411180
11. KTM 390 (96%)394201
12. Dominar 250364–
13. FZ 25 (1404%)34623
14.Husqvarna 250297–
15. Gixxer 250 (-3.45%)224232
16. Apache 310 (131%)17676
17. Mojo (-63%)2054
Total73,90050,722

royal enfield meteor vs highness cb 3503

लिस्ट में पाँचवा नंबर पर बजाज पल्सर 220 को 4,498 यूनिट के साथ मिला, जबकि दिसंबर 2019 में बेची गई 3,848 यूनिट की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि है। अगला स्थान हाल ही में लॉन्च की गई होंडा हाइनेस सीबी350 को 1,564 यूनिट के साथ मिला। हालांकि नवंबर में इस बाइक की 4,067 यूनिट बेची गई थी।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन की भी 300 प्रतिशत से भी ज्यादा वृद्धि के साथ दिसंबर 2020 में 941 यूनिट बेची गई जो कि पिछले साल इसी अवधि में केवल 223 यूनिट थी। शीर्ष दस में अन्य मोटरसाइकिलों में केटीएम 250 को 774 यूनिट के साथ आठवां स्थान मिला, जबकि एवेंजर 220 की 643 यूनिट बेची गई, जो कि नौवें स्थान पर रही।

2021 Pulsar 220F

अगला नंबर बजाज डोमिनार 400 को 411 यूनिट के साथ मिला है, जबकि FZ25 की दिसम्बर 2019 के 23 यूनिट के मुकाबले दिसम्बर 2020 में 346 यूनिट बेची गई है। इसी तरह हुस्कवर्ना 250 की 297 यूनिट बेची गई, जबकि गिक्सर 250 की 224 यूनिट बेची गई। इसके बाद अपाचे 310 की 76 यूनिट के मुकाबले 176 यूनिट बेची गई, जबकि मोजो की 20 यूनिट बिकी।