
दिसंबर 2024 में टॉप 10 एसयूवी की सूची में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा 17,336 यूनिट के साथ टाटा पंच, टाटा नेक्सन, हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो की तुलना में शीर्ष पर रही
मारुति सुजुकी की ब्रेज़ा दिसंबर 2024 में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी के रूप में उभरी है और इसकी कुल मिलाकर 17,336 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है, जो साल-दर-साल 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इसका लगातार प्रदर्शन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। वहीं टाटा की पंच माइक्रो एसयूवी ने 15,073 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो दिसंबर 2023 की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
एसयूवी क्षेत्र में टाटा के प्रभुत्व को नेक्सॉन ने और मजबूत किया, जो तीसरे स्थान पर रही। साल-दर-साल बिक्री में 11 फीसदी की मामूली गिरावट के बावजूद, टाटा मोटर्स नेक्सन की बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान बेचीं गई 15,284 यूनिट की तुलना में 13,536 यूनिट बेचने में कामयाब रही।
दिसंबर 2024 में 12,608 यूनिट की बिक्री के साथ हुंडई की क्रेटा ने 36 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि के साथ चौथा स्थान हासिल किया। मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा का दबदबा कायम है क्योंकि यह स्कॉर्पियो से आगे रही। भारी अपडेटेड मॉडल के आने से ब्रांड को पिछले साल अच्छी बिक्री हासिल करने में मदद मिली और इसका इलेक्ट्रिक संस्करण जल्द ही पेश किया जाएगा, जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

टॉप 10 एसयूवी | दिसंबर 2024 | दिसंबर 2024 |
---|---|---|
1. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (35%) | 17,336 | 12,844 |
2. टाटा पंच (9%) | 15,073 | 13,787 |
3. टाटा नेक्सन (-11%) | 13,536 | 15,284 |
4. हुंडई क्रेटा (36%) | 12,608 | 9,243 |
5. महिंद्रा स्कार्पियो (7%) | 12,195 | 11,355 |
6. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (11%) | 10,752 | 9,692 |
7. हुंडई वेन्यू (-1%) | 10,265 | 10,383 |
8. महिंद्रा थार (32%) | 7,659 | 5,793 |
9. महिंद्रा XUV 700 (25%) | 7,337 | 5,881 |
10. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (2%) | 7,093 | 6,988 |
पांचवां स्थान महिंद्रा की स्कॉर्पियो को मिला, जिसकी 12,195 यूनिट बेची गईं, जो पिछले वर्ष से 7 प्रतिशत अधिक है। शीर्ष दस में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स और हुंडई वेन्यू जैसे मॉडल शामिल थे, जिन्होंने स्थिर बिक्री आंकड़े बनाए रखे और महिंद्रा की थार और एक्सयूवी 700, जो अपनी विशिष्ट अपील के लिए जाने जाते हैं।
छठे स्थान पर, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने दिसंबर 2024 में 10,752 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो दिसंबर 2023 में बेची गई 9,692 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके बाद, हुंडई वेन्यू ने 10,265 यूनिट की बिक्री के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जो पिछले वर्ष दर्ज की गई 10,383 यूनिट की तुलना में 1 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है।
वहीं महिंद्रा थार की बिक्री 7,659 यूनिट रही, जो दिसंबर 2023 में बेची गई 5,793 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि है। नौवें स्थान पर महिंद्रा एक्सयूवी700 ने 7,337 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो 5,881 यूनिट की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करती है। वहीं मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 7,093 यूनिट के साथ सूची में दसवें स्थान पर रही है।