हुंडई क्रेटा पिछले महीने फिर से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी क्योंकि यह मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा और किआ सोनेट से आगे थी
भारतीय मोटर वाहन उद्योग ने अक्टूबर 2020 में कुल मिलाकर 3.33 लाख यूनिट बेचने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है और अधिकांश कार निर्माताओं ने अपनी सबसे अच्छी मासिक बिक्री के साथ-साथ ऑटो सेक्टर को रिकवरी के का मार्ग सुनिश्चित किया है। कारों की बिक्री में एसयूवी सेगमेंट ने भी अपना दम दिखाया है और पिछले साल की तुलना में अपने बिक्री के आकड़ों में काफी सुधार किया है।
अक्टूबर 2020 में दूसरी पीढ़ी की हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने कुल मिलाकर 14,023 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट में टॉप पर रही है और इसे भारत में मार्च 2020 में ही लॉन्च किया गया था। य़ह एसयूवी अपनी प्रमुख कॉम्पिटेटर किआ सेल्टोस को मात देने में कामयाब रही है। किआ सेल्टोस अक्टूबर 2020 में कुल 8,900 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर रही।
लिस्ट में हुंडई क्रेटा के बाद दूसरा स्थान मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) को प्राप्त हुआ है, जिसकी कुल 12,087 यूनिट बेची गई है, जबकि सितम्बर के आखिरी सप्ताह नें लॉन्च हुआ किआ सोनेट (Kia Sonet) 11,721 यूनिट के साथ अपना दम दिखाने में कामयाब हुई है।

अक्टूबर में बिक्री की लिस्ट में हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को 9,020 यूनिट के साथ चौथा स्थान मिला है, जबकि टाटा नेक्सन (Tata Nexon) 6,888 यूनिट की बिक्री के सात छठें स्थान पर रही है। इसी तरह सांतवां स्थान पाने वाली महिन्द्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की कुल मिलाकर 6,417 यूनिट को अक्टूबर 2020 में बेचा गया है।
महिन्द्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) अक्टूबर में 5,895 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है, जबकि फोर्ट इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) की 4,599 यूनिट बेची गई है, जो कि नौवें स्थान पर रही। टॉप 10 एसयूवी की लिस्ट में इस महिन्द्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) भी अपना जगह बनाने में कामयाब हुई है और इसकी 3,527 यूनिट बेची गई है।

इस तरह कॉम्पैक्ट और मिड-साइज़ SUV सेगमेंट का असर सेल्स टेबल पर साफ़ देखा जा सकता है और कई उलटफेर देखने को मिले हैं, लेकिन हुंडई क्रेटा अपना पहला स्थान बरकरार रखने में कामयाब हुई है, जबकि हाल ही में लॉन्च की गई किआ सोनेट लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाली नई एंट्री है।