अगस्त 2020 के टॉप 10 स्कूटर – Honda Activa से Hero Destini तक

अगस्त 2020 में होंडा एक्टिवा की बिक्री में 17.36 प्रतिशत की गिरावट आई है फिर भी यह लिस्ट में पहले स्थान पर रहने में कामयाब रही

भारत में टू-व्हीलर की बिक्री पिछले दो महीनों से लगातार बढ़ रही है। अगस्त 2019 में जहां कुल मिलाकर 4,52,053 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं अगस्त 2020 में 4,24,764 यूनिट की बिक्री हुई। इस तरह अगस्त 2020 में होंडा एक्टिवा ने लिस्ट में  पहला स्थान प्राप्त किया जबकि टीवीएस जुपिटर और होंडा डियो ने भी सफलता हासिल की है।

अगस्त 2020 में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) की बिक्री 1,93,607 रही, जो कि अगस्त 2019 में बेची गई 2,34,279 यूनिट की तुलना में 17.36 प्रतिशत कम है। हालांकि जुलाई 2020 के 1,18,859 यूनिट के मुकाबले अगस्त 2020 में एक्टिवा की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है।

अगस्त 2020 में टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) की 52,378 यूनिट बेचीं गई, जो अगस्त 2019 में बेची गई 57,849 यूनिट के मुकाबले 9.46 प्रतिशत की गिरावट है। हाल ही में जुपिटर को ZX डिस्क एडिशन के साथ i-TOUCHstart प्राप्त हुआ है, जिसकी कीमत 69,000 रुपये है, जबकि पिछले महीने कंपनी ने कीमतों में संशोधन किया है।

Honda Dio

ModelAugust 2020August 2019
1. Honda Activa (-17.36%)1,93,6072,34,270
2. TVS Jupiter (-9.46%)52,37857,849
3. Honda Dio (54.93%)42,95727,726
4. Suzuki Access (-14.72%)41,48448,646
5. TVS Ntorq (-22.13%)19,91825,578
6. Hero Pleasure (3.84%)16,93516,308
7. Yamaha Fascino (6.93%)15,66814,652
8. Yamaha Ray (57.40%)15,6209,924
9. Hero Destini (39.79%)13,6099,735
10. Honda Grazia (71.13%)12,5887,356

अगस्त 2020 में भारत में बिकने वाले शीर्ष 10 स्कूटरों की सूची में नंबर 3 पर होंडा डियो (Honda Dio) है, जिसकी पिछले महीने कुल 42,957 यूनिट बेची गईं, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 27,726 यूनिट थी और यह 54.93 प्रतिशत की वृद्धि है। सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) की पिछले महीने 41,484 यूनिट बिकी, जो कि अगस्त 2019 में बेची गई 48,646 की तुलना में 14.72 प्रतिशत की गिरावट है।

अगस्त 2020 में टीवीएस एनटॉर्क (TVS Ntorq) की 19,918 यूनिट बिकी, जो कि अगस्त 2019 में 25,578 यूनिट थी। अगस्त में हीरो प्लेज़र (Hero Pleasure) और डेस्टिनी की बिक्री में वृद्धि हुई। हीरो प्लेज़र ने 16,935 यूनिट के साथ छटवा स्थान प्राप्त किया, जबकि अगस्त 2019 में बेची गई 16,308 इकाइयों की तुलना में इसमें 3.84 प्रतिशत की वृद्धि है।

Hero Destini

यामाहा फैसिनो (Yamaha Fascino) की 15,668 यूनिट बिकी, जो कि पिछले साल 14,652 यूनिट थी, जबकि यामाहा रे (Yamaha Ray) की 15,620 यूनिट बिकी, जो कि पिछले साल 9,924 यूनिट रही। इसी तरह हीरो डेस्टिनी की 13,609 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि अगस्त 2019 में 9,735 यूनिट थी और इसमें 39.79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि होंडा Grazia की 12,588 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि अगस्त 2019 में 7,356 यूनिट थी। इसमें कुल मिलाकर 71.13 फीसदी की वृद्धि रही।