अप्रैल 2026 में इन स्कूटर्स ने मचाया धमाल, Activa बनी ग्राहकों की पहली पसंद

अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स की सूची में होंडा एक्टिवा 2,20,774 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर रहा है

अप्रैल 2026 में स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा चर्चा हीरो डेस्टिनी की रही, जिसकी बिक्री सालाना आधार पर 488.69 प्रतिशत बढ़कर 25,861 यूनिट्स पहुंच गई। अप्रैल 2025 में इसकी बिक्री सिर्फ 4,393 यूनिट्स थी। पिछले साल के कम आंकड़ों का असर जरूर रहा, लेकिन इतनी बड़ी बढ़ोतरी यह दिखाती है कि इस स्कूटर की मांग फिर से तेजी से बढ़ रही है।

टॉप 10 स्कूटर्स की कुल बिक्री अप्रैल 2026 में 5,94,443 यूनिट्स रही, जो अप्रैल 2025 के 4,86,363 यूनिट्स के मुकाबले 22.22 प्रतिशत ज्यादा है। Honda Activa ने 2,20,774 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में पहला स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 13.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अकेले एक्टिवा का टॉप 10 स्कूटर बिक्री में 37.14 प्रतिशत हिस्सा रहा।

टीवीएस Jupiter 1,17,383 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है। इसकी बिक्री में 14.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसका मार्केट शेयर 19.75 प्रतिशत रहा। वहीं सुजुकी Access 70,339 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रही और इसकी बिक्री में 8.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

RankModelApril 2026 SalesYoY
1Honda Activa2,20,774+13.34%
2TVS Jupiter1,17,383+14.42%
3Suzuki Access70,339+8.04%
4TVS iQube37,193+34.74%
5Bajaj Chetak34,304+78.52%
6TVS Ntorq33,994+33.92%
7Hero Destini25,861+488.69%
8Suzuki Burgman19,337-16.11%
9Ather Rizta17,960+78.67%
10Yamaha RayZR17,298+21.96%
Total5,94,443+22.22%

Suzuki Access

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में TVS iQube चौथे स्थान पर रहा और इसकी बिक्री 37,193 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 34.74 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं बजाज चेतक ने 34,304 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में पांचवां स्थान हासिल किया और इसकी बिक्री में 78.52 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Ather Rizta ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 17,960 यूनिट्स की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रहा। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 78.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई। TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta को मिलाकर कुल 89,457 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बिके, जो टॉप 10 स्कूटर बिक्री का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा है।

Ather Rizta (2)

TVS Ntorq 33,994 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रहा और इसकी बिक्री में 33.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं सुजुकी बर्गमैन टॉप 10 में इकलौता ऐसा मॉडल रहा जिसकी बिक्री घटी। इसकी बिक्री 16.11 प्रतिशत कम होकर 19,337 यूनिट्स रह गई। Yamaha RayZR 17,298 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में दसवें स्थान पर रहा और इसकी बिक्री में 21.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले कुछ वर्षों में स्कूटर सेगमेंट में कई नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं।