जनवरी 2021 में 91.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ मारुति सुजुकी एर्टिगा एमपीवी सेगमेंट में सबसे ऊपर रही, जबकि दूसरा स्थान महिन्द्रा बोलेरो को प्राप्त हुआ
घरेलू पैसेंजर कार उद्योग ने तीन महीने में तीन लाख की बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है, जबकि जनवरी 2021 में भी लगातार छठे महीने सकारात्मक सालाना वृद्धि दर्ज हुई है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि तीन लाख वॉल्यूम टैली पिछले कैलेंडर वर्ष में केवल एक बार अक्टूबर 2020 में दर्ज की गई थी। इस तरह कैलेंडर वर्ष 2021 की शुरुआत अच्छी बिक्री के साथ शुरू हुई है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इन दिनों भारत में कॉम्पैक्ट और मिड साइज एसयूवी की बिक्री बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ एमपीवी सेगमेंट ने भी इसमें काफी योगदान दिया है। जनवरी 2021 में मारूति सुजुकी एर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) एक बार फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी बनकर उभरी है।
मारूति सुजुकी ने जनवरी 2021 में एर्टिगा की कुल 9,565 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 4,997 यूनिट थी। इस तरह इस एमपीवी की बिक्री में सालाना आधार पर 91.4 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि एर्टिगा के सिबलिंग मारूति एक्सएल6 (Maruti XL6) की बिक्री में 305 फीसदी का भारी उछाल आया है, इसकी बिक्री 3,119 यूनिट रही।
Model | January 2021 Sales | January 2020 Sales |
1. Maruti Suzuki Ertiga (91.4%) | 9,565 | 4,997 |
2. Mahindra Bolero (4.7%) | 7,567 | 7,223 |
3. Renault Triber (-1.38%) | 4,062 | 4,119 |
4. Toyota Innova Crysta (52.9%) | 3,939 | 2,575 |
5. Maruti XL6 (305%) | 3,119 | 770 |
6. Kia Carnival (-27.1%) | 328 | 450 |
7. Mahindra Marazzo (-86%) | 175 | 1,267 |
8. Datsun Go+ (-45%) | 30 | 55 |
9. Toyota Vellfire | 0 | 0 |
दूसरी ओर एक्सएस6 की जनवरी 2020 में 770 यूनिट की बिक्री हुई थी और इसे सूची में पाँचवा स्थान प्राप्त हुआ। लिस्ट में दूसरा स्थान महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को प्राप्त हुआ और जनवरी 2021 में इसकी 7,567 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 7,223 यूनिट थी। इस तरह बोलेरो की बिक्री में भी 4.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है।
तीसरा स्थान 4,062 यूनिट की बिक्री के साथ रेनो ट्राइबर (Renault Triber) प्राप्त करने में सफल रही। हालांकि इस एमपीवी की बिक्री में 1.38 फीसदी की गिरावट आई, क्योंकि यह पिछले साल की इसी अवधि में 4,119 यूनिट थी, जबकि टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) के फेसलिफ्ट का फायदा कंपनी को स्पष्ट तौर पर मिला है और कंपनी ने जनवरी 2020 के 2,575 यूनिट के मुकाबले जनवरी 2021 में 3,939 यूनिट बेची है, जो कि 52 फीसदी की वृद्धि है।
लिस्ट में छठां स्थान किआ कार्निवाल (Kia Carnival) को 328 यूनिट के साथ मिला है, जो कि पिछले साल 450 यूनिट थी। इस तरह कॉर्निवाल की बिक्री में 27.1 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इसी तरह की गिरावट महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) की बिक्री में भी देखी गई जो कि 1,267 के मुकाबले केवल 175 यूनिट रही, जबकि डैटसन गो+ (Datsun Go+) की 30 यूनिट और टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) की एक भी यूनिट नहीं बिकी।