जून 2020 की टॉप 10 मिड-साइज SUV – हुंडई क्रेटा ने मारी बाजी

हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) की जून 2020 में 7,207 यूनिट की बिक्री हुई जो कि अपने सहयोगी ब्रांड की किआ सेल्टोस (Kia Seltos) से कुछ ही यूनिट ज्यादा है

पिछले कुछ सालों से भारत में मिड साइज एसयूवी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है और बिक्री लिस्ट को देखकर यह समझा भी जा सकता है। इसलिए कई निर्माता इस सेगमेंट पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं और ग्राहकों के लिए नई एसयूवी की पेशकश कर रहे हैं, जो कि ग्राहकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करने में कामयाब भी हो रही हैं।

पिछले एक से दो सालों में भारत में हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर, निसान किक्स, एमजी हेक्टर और किआ सेल्टोस जैसी हॉट एसयूवी का आगमन हुआ है और य़े कारें अपने कंपनी के लिए बेहतर बिक्री कर रही हैं। हम बात जून 2020 में हुई बिक्री की करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) 7,207 यूनिट की बिक्री के साथ अपने सेगमेंट में टॉप पर रही है।

हालांकि पिछले साल इसी महीनें में इस एसयूवी की 8,334 यूनिट बेची गई थी, जो कि 14 प्रतिशत की गिरावट है। इसी तरह किआ सेल्टोस (Kia Seltos) की बिक्री क्रेटा से कुछ ही यूनिट कम रही और इसने 7,114 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

Model (+/-%)June 2020 SalesJune 2019 Sales
1. Hyundai Creta (-14%)7,2078,334
2. Kia Seltos7,114
3. Mahindra Scorpio (-16%)2,5743,071
4. MG Hector1,867
5. Tata Harrier (-46%)6531,216
6. Jeep Compass (-69%)246791
7. Mahindra XUV 500 (-80%)2311,129
8. MG ZS EV145
9. Renault Duster (-85%)129882
10. Nissan Kicks (-45%)70128

2020 Hyundai Creta

जून 2020 में महिन्द्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने कुल 2,574 यूनिट की बिक्री की, जो कि पिछले साल के 3,071 यूनिट की तुलना में 16 फीसदी की गिरावट है। कंपनी अगले साल तक स्कॉर्पियो की नई जेनरेशन लॉन्च करने जा रही है और यह बिक्री लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही।

एमजी हेक्टर (MG Hector) की पिछले महीने 1,867 यूनिट बिकी, जो चौथे स्थान पर रही और इसने साल 2019 में मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। इसी तरह टाटा हैरियर (Tata Harrier) की कुल मिलाकर 653 यूनिट की बिक्री हुई जो पिछले साल 1,216 यूनिट के मुकाबले 46 प्रतिशत की गिरावट है और पांचवा स्थान प्राप्त किया।

Tata Harrier

जीप कम्पास (Jeep Compass) की जून 2020 में 246 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी महीने में 691 यूनिट थी। यह कुल मिलाकर 69 फीसदी की गिरावट है और इसे सूची में छठां स्थान मिला। इसी तरह सातवां स्थान प्राप्त करते हुए महिंद्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV 500) की 231 यूनिट बिकी, जो पिछले साल 1,129 यूनिट थी। इस कार में  कुल मिलाकर 80 फीसदी की गिरावट हुई।

भारत में पिछले महीनें इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) की 145 यूनिट बिकी, जो आठवें स्थान पर रही है और रेनो डस्टर (Renault Duster) ने नौवां स्थान प्राप्त करते हुए 129 यूनिट की बिक्री की, पिछले साल यह आकड़ा 882 यूनिट का था जो कि 85 फीसदी की गिरावट है। लिस्ट में सबसे निचला स्थान निसान किक्स (Nissan Kicks) को मिला, जिसकी 70 यूनिट बेची गई और 45 फीसदी की गिरावट हुई। पिछले साल इसी महीनें में किक्स की 128 यूनिट बिकी थी।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...