जनवरी 2021 की बिक्री में टॉप 10 हैचबैक – Alto, Swift, Baleno, i10, i20

जनवरी 2021 में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक की सूची में 6 कारें मारुति सुजुकी की रही हैं, जबकि टाटा की 2 कारें और हुंडई की भी 2 कारें शामिल रही

जनवरी 2021 में बेची गई 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक की सूची में मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल की हैचबैक मारूति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) टॉप पर रही और कंपनी ने जनवरी 2021 में इस कार की 18,260 यूनिट की बिक्री की है। हालांकि जनवरी 2020 में यह आंकड़ा 18,914 यूनिट का था, जो कि 3.45 प्रतिशत की मामूली गिरावट है।

लिस्ट में दूसरा स्थान मारूति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) को 17,180 यूनिट के साथ प्राप्त हुआ है। हालांकि इस हैचबैक की बिक्री में भी 14.01 प्रतिशत की गिरावट आई है, क्योंकि पिछले साल इस दौरान यह आंकड़ा 19,981 यूनिट का था। जनवरी में तीसरा स्थान मारूति वैगन आर (Maruti Suzuki WagonR) को 12.69 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मिला है।

मारूति सुजुकी ने वैगन ऑर की जनवरी 2021 में 17,165 यूनिट बेचीं है, जबकि जनवरी 2020 में यह आंकड़ा 15,232 यूनिट का था। हालांकि मारूति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) की बिक्री में भी 18.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 16,648 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा 20,485 यूनिट का था।

Hyundai-Grand-i10-Nios-vs-Maruti-Suzuki-Swift-Comparison2-e1566416238571

Top 10 Most Sold Hatchbacks (YoY)January 2021 SalesJanuary 2020 Sales
1. Maruti Suzuki Alto (-3.45%)18,26018,914
2. Maruti Suzuki Swift (-14.01%)17,18019,981
3. Maruti Suzuki WagonR (12.69%)17,16515,232
4. Maruti Suzuki Baleno (-18.73%)16,64820,485
5. Hyundai Grand i10 Nios (24%)10,8658,774
6. Hyundai i20 (5%)8,5058,137
7. Tata Altroz (64%)7,3784,505
8. Maruti Suzuki Celerio (12%)6,9636,236
9. Tata Tiago (60%)6,9094,313
10. Maruti Suzuki S-Presso (-1%)6,8936,971

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios) की बिक्री में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने ग्रैंड आई10 निओस की जनवरी 2021 में 10,865 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल 8,774 यूनिट थी। इसी तरह हुंडई आई20 (Hyundai i20) की बिक्री में 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने पिछले साल के 8,137 यूनिट के मुकाबले इस साल जनवरी में इस कार की 8,505 यूनिट की बिक्री की है।

आपको बता दें कि टॉप 10 मॉडलों में टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) ऐसा मॉडल रहा, जिसकी बिक्री में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। टाटा मोटर्स ने जनवरी में अल्ट्रोज की 7,378 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो कि पिछले साल के 4,505 यूनिट के मुकाबले 64 फीसदी की भारी वृद्धि है, जबकि मारूति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio) 12 फीसदी की वृद्धि के साथ आठवें स्थान पर रही।

tata altroz-4

मारूति सुजुकी ने सेलेरियो की 6,963 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 6,236 यूनिट का था। टाटा टियागो (Tata Tiago) टॉप 10 लिस्ट की एक नई एंट्री रही और 60 फीसदी वृद्धि के साथ इसकी 6,909 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल 4,313 यूनिट थी। लिस्ट में दसवां स्थान मारूति एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) को 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ मिला, इसकी 6,893 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसकी 6,971 यूनिट की बिक्री हुई थी।