सितंबर 2020 की बिक्री में टॉप 10 कारें – Swift, Baleno, Ertiga, Sonet

सोनेट अपने लॉन्च के केवल दो सप्ताह से भी कम समय में 9,266 यूनिट के साथ टॉप 10 बिक्री वाली कारों की लिस्ट में अपना स्थान बनाने में सफल हुई है

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने सितम्बर 2020 में कुल मिलाकर 30.8 प्रतिशत की सलाना वृद्धि के साथ 1,60,442 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जिसमें घरेलू बाजार में 1,50,040 यूनिट बिकी, जबकि 2,568 यूनिट टोयोटा को दी गई, बाकी यूनिट को कंपनी ने निर्यात किया है।

सितम्बर 2020 में टॉप 10 कारों की बिक्री में मारूति की कुल 6 कारें शामिल रहीं और मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) कुल मिलाकर 22,643 यूनिट की बिक्री के साथ देशभर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। मारूति की दूसरी कार मारुति बलेनो ने बी 2 सेग्मेंट हैचबैक में अपना दबदबा जारी रखा और हुंडई एलीट i20 व टाटा अल्ट्रोज़ के मुकाबले 19,433 यूनिट की बिक्री दर्ज करके लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।

सितंबर 2020 में एंट्री-लेवल हैच ऑल्टो (Maruti Alto) की 18,246 यूनिट की बिक्री हुई और इसने सूची में तीसरा स्थान पाया, जबकि वैगन आर (Maruti Wagon-R) का सेल्स वॉल्यूम भी प्रभावशाली रहा और 17,581 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। मारूति ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर (Maruti Dzire) की 13,988 यूनिट बेची और इसने अपने सेगमेंट का नेतृत्व किया, जो कि ओवरआल बिक्री में पांचवे स्थान पर रही।

maruti swift

Top 10 Sellings Cars In September 2020No. Of Units Sold
1. Maruti Swift22,643
2. Maruti Baleno19,433
3. Maruti Alto18,246
4. Maruti Wagon-R17,581
5. Maruti Dzire13,988
6. Hyundai Creta12,325
7. Hyundai Grand i10 Nios10,373
8. Maruti Ertiga9,982
9. Hyundai Elite i209,852
10. Kia Sonet9,266

इस तरह टॉप 5 बिक्री वाली कारों में मारूति सुजुकी का दबदबा रहा, जबकि हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को 12,325 यूनिट के साथ छठवां स्थान मिला। क्रेटा इस महीने भी अपने फीचर्स लिस्ट और ज्यादा इंजन विकल्प के साथ  अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही। हुंडई ने ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios) की 10,373 यूनिट बेची, जो लिस्ट में सातवें स्थान पर रही। आठवें स्थान पर मारूति ने एक बार फिर से मारूति एर्टिगा (Maruti Ertiga) के साथ वापसी की और इस एमपीवी की कुल 9,982 यूनिट की बिक्री हुई।

हुंडई एलिट आई20 (Hyundai Elite i20) को 9,852 यूनिट के साथ नौवां स्थान मिला। हुंडई जल्द ही भारत में आई20 की नई जेनरेशन को लॉन्च कर सकती है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी बिक्री में और भी वृद्धि होने की संभावना है। संभवाना है कि कंपनी इसे इस साल के अंत से पहले लॉन्च कर सकती है।

2020 Hyundai Creta6

18 सितम्बर को ही लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट (Kia Sonet) केवल दो सप्ताह के अंदर 9,266 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 की लिस्ट में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स जैसे 10.25 इंच के टचइन्फोसिस्टम और यूवीओ कनेक्ट 57 इन-कार कनेक्टिविटी इनेबल सुविधाओं से लैस है और निश्चित रूप से खरीददारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही है।