जनवरी 2021 की बिक्री में टॉप 10 कारें – Alto, Baleno, Dzire, Creta, Venue

जनवरी 2021 में टॉप 10 कारों की बिक्री लिस्ट में मारुति सुजुकी के सात मॉडल थे और तीन पदों पर हुंडई का कब्जा रहा

भारतीय यात्री कार उद्योग ने जनवरी 2021 की बिक्री में 17.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, और यह लगातार छठे महीने भी वृद्धि के साथ जारी है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने हुंडई, टाटा, महिंद्रा, किआ, होंडा, टोयोटा और रेनॉल्ट को बिक्री में पीछे छोड़ा और ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक ने पिछले महीने कुल 18,260 यूनिट की बिक्री की।

मारुति आल्टो ने 3.45 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि के बाद भी सूचि में पहला स्थान प्राप्त किया और इसके साथ ही मारुति सुजुकी के तालिका के शीर्ष आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया। स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक 17,180 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही और इसकी बिक्री वैगन आर के काफी नजदीक रही। वहीं मारुति वैगन आर CY2021 के पहले महीने में 12.69 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,165 यूनिट की बिक्री करने में सफल रही।

बलेनो प्रीमियम हैचबैक 16,648 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही और इसकी बिक्री में 18.73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में हुंडई i20 को तीसरी पीढ़ी की शुरुआत के बावजूद भी जनवरी 2021 की बिक्री में i20 शीर्ष दस से बाहर ही रही।

2020 hyundai creta

Top 10 Cars January 2021 SalesJanuary 2020 Sales
1. Maruti Suzuki Alto (-3.45%)18,26018,914
2. Maruti Suzuki Swift (-14.01%)17,18019,981
3. Maruti Suzuki WagonR (12.69%)17,16515,232
4. Maruti Suzuki Baleno (-18.73%)16,64820,485
5. Maruti Suzuki Dzire (-32.49%)15,12522,406
6. Hyundai Creta (78.02%)12,2846,900
7. Hyundai Venue (74.94%)11,7796,733
8. Maruti Suzuki Eeco (-5.22%)11,68012,324
9. Hyundai Nios (23.82%)10,8658,774
10. Maruti Vitara Brezza (4.82%)10,62310,134

वहीं डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान 15,125 यूनिट के साथ पाँचवे स्थान पर रही और इसी तरह से ऑल्टो, स्विफ्ट और बलेनो के साथ, इसकी बिक्री में 32.49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। क्रेटा ने मार्च 2020 में नई पीढ़ी के साथ अपनी शुरुवात की और मध्यम आकार के एसयूवी सेगमेंट में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने में ब्रांड की मदद की।

क्रेटा भी देश में पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी, जबकि वेन्यू की बिक्री भी 11,779 यूनिट रही। इसकी बिक्री में 74.94 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू की 11,779 यूनिट की बिक्री हुई और यह अपने प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर है जिसमें मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 300, टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट शामिल हैं।

Hyundai Grandi10 Nios

वहीं मारुति सुजुकी Eeco की 11,680 यूनिट की बिक्री हुई और इसकी बिक्री में 5.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसे लिस्ट में आठवा स्थान मिला, जबकि तीसरी पीढ़ी की हुंडई Grand i10 Nios की 10,865 यूनिट की बिक्री हुई और इसकी बिक्री में 23.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मारुति विटारा ब्रेज़ा की जनवरी 2021 में 10,623 यूनिट की बिक्री हुई और इसके साथ ही इसे लिस्ट में अंतिम स्थान मिला और इसकी बिक्री में 4.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।