जून 2023 में हुंडई क्रेटा की बिक्री 13,790 यूनिट की तुलना में 14,447 यूनिट की रही है, जिसमें सालाना आधार 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
जून 2023 के महीने में हुंडई की क्रेटा ने 14,447 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ मिडसाइज एसयूवी बिक्री चार्ट का नेतृत्व करना जारी रखा। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 13,790 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि है। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के अगले साल की शुरुआत में बिक्री पर आने की उम्मीद है और इसका परीक्षण शुरू हो गया है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा निश्चित रूप से बाजार में अपनी शुरुआत के बाद से प्रभावशाली रही है और इसने कुल 10,486 यूनिट की बिक्री के साथ देश में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी के रूप में स्थान हासिल किया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज कई वर्षों से भारत में बिक्री पर है और पिछले महीने स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की संयुक्त बिक्री 8,648 यूनिट की रही है।
वहीं पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसकी 4,131 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 109 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। वहीं महिंद्रा XUV700 ने भारत में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 6,022 यूनिट की तुलना में कुल 5,391 यूनिट की घरेलू बिक्री हासिल की है।

| टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी | जून 2023 | जून 2022 |
| 1. हुंडई क्रेटा (5%) | 14,447 | 13,790 |
| 2. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा | 10,486 | – |
| 3. महिंद्रा स्कार्पियो (109%) | 8,648 | 4,131 |
| 4. महिंद्रा XUV700 (-10%) | 5,391 | 6,022 |
| 5. किआ सेल्टोस (-57%) | 3,578 | 8,388 |
| 6. टोयोटा हाइराइडर | 2,821 | – |
| 7. स्कोडा कुशाक (-28%) | 2,133 | 2,983 |
| 8. एमजी हेक्टर (-10%) | 2,170 | 2,402 |
| 9. हुंडई अलकाज़ार (7%) | 2,119 | 1,986 |
| 10. टाटा हैरियर (-32%) | 2,040 | 3,015 |
वहीं किआ सेल्टोस की 8,388 यूनिट की तुलना में कुल 3,578 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है, जिसमें साल दर साल 57 प्रतिशत की गिरावट आई है। सेल्टोस का अपडेटेड वर्जन एक हफ्ते पहले ही पेश किया गया था और इसकी कीमतों की घोषणा इस महीने के अंत में की जाएगी। इसमें अंदर और बाहर कई संशोधन किए गए हैं और लाइनअप में एक नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जोड़ा गया है।
वहीं टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर कुल 2,821 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में छठे स्थान पर रही है। वहीं स्कोडा कुशाक की 2,983 यूनिट के मुकाबले 2,133 यूनिट की बिक्री हुई है, जिसमें सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं एमजी हेक्टर की पिछले महीने कुल 2,170 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 2,402 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 10 फीसदी की गिरावट है। हेक्टर फेसलिफ्ट को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

वहीं हुंडई अलकाज़ार कुल 2,119 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में नौवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 1,986 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 7 फीसदी की वृद्धि है। वहीं पिछले महीनें हैरियर की कुल मिलाकर 2,040 यूनिट की बिक्री दर्ज कीं गई है।