
अक्टूबर 2024 में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी सूची में हुंडई क्रेटा 17,497 यूनिट के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति ग्रैंड विटारा से आगे शीर्ष पर रही है
अक्टूबर 2024 में हुंडई क्रेटा ने भारत में मिडसाइज एसयूवी बाजार का नेतृत्व किया और 17,497 यूनिट की प्रभावशाली बिक्री हासिल की है, जो बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान बेची गई 13,077 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और क्लासिक की कुल मिलाकर 15,677 यूनिट की घरेलू बिक्री हुई है।
यह अक्टूबर 2023 में बेची गई 13,578 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की भी महीने के दौरान बिक्री में वृद्धि देखी गई। अक्टूबर 2024 में ग्रैंड विटारा की 14,083 यूनिट की बिक्री दर्ज की गईं, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 10,834 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि है।
महिंद्रा XUV700 की घरेलू बिक्री अक्टूबर 2023 में 9,297 यूनिट से बढ़कर 10,435 यूनिट हो गई, जो साल-दर-साल 12 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। किआ सेल्टोस ने अक्टूबर 2024 की मिडसाइज़ एसयूवी बिक्री रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल किया, लेकिन साल-दर-साल 49 प्रतिशत की गिरावट के साथ इसे शीर्ष दस में सबसे भारी गिरावट का सामना करना पड़ा।

टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी | अक्टूबर 2024 | अक्टूबर 2023 |
1. हुंडई क्रेटा (34%) | 17,497 | 13,077 |
2. महिंद्रा स्कार्पियो (15%) | 15,677 | 13,578 |
3. मारुति सुजुकी विटारा (30%) | 14,083 | 10,834 |
4. महिंद्रा XUV700 (12%) | 10,435 | 9,297 |
5. किआ सेल्टोस (-49%) | 6,365 | 12,362 |
6. टोयोटा हाइराइडर (37%) | 5,449 | 3,987 |
7. टाटा कर्व | 5,351 | – |
8. स्कोडा कुशाक (-10%) | 2,213 | 2,447 |
9. हुंडई अल्काज़ार (20%) | 2,204 | 1,837 |
10. होंडा एलिवेट (-57%) | 2,149 | 4,957 |
अक्टूबर 2023 में इसकी बिक्री 12,362 से घटकर 6,365 यूनिट रह गई। इसके विपरीत टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने साल-दर-साल बिक्री में 37 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करते हुए छठा स्थान हासिल किया। इसकी पिछले अक्टूबर में 3,987 की तुलना में 5,449 यूनिट की बिक्री हुई है।
अक्टूबर 2024 में हुंडई अल्काज़ार मिडसाइज़ एसयूवी की बिक्री में टाटा कर्व और स्कोडा कुशाक के बाद नौवें स्थान पर रही, जो साल-दर-साल 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अक्टूबर 2023 में 1,837 यूनिट की तुलना में 2,204 यूनिट तक पहुंच गई। हालिया फेसलिफ्ट ने इसकी बिक्री में योगदान दिया है। इस बीच स्कोडा कुशाक ने रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल किया।
अक्टूबर 2024 में स्कोडा कुशाक की 2,213 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल के इसी महीने में 2,447 यूनिट थी, जो साल-दर-साल 10 प्रतिशत की गिरावट दर्शाती है। वहीं होंडा एलिवेट की साल-दर-साल 57 प्रतिशत की गिरावट के कुल 2,149 यूनिट की बिक्री हुई है।