नवंबर 2024 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी – क्रेटा, स्कॉर्पियो, विटारा, सेल्टोस, कर्व, हाइराइडर

नवंबर 2024 में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी सूची में हुंडई क्रेटा 15,452 यूनिट की बिक्री के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से आगे रही

नवंबर 2024 के महीने में भारत के मिडसाइज़ एसयूवी सेगमेंट में उल्लेखनीय बदलाव देखे गए और कई मॉडलों में साल-दर-साल महत्वपूर्ण बिक्री परिवर्तन हुआ है। हुंडई क्रेटा ने 31 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा और नवंबर 2023 में 11,814 की तुलना में पिछले महीने 15,452 यूनिट की बिक्री की गई है।

वहीं महिंद्रा की स्कॉर्पियो ने 12,704 यूनिट की बिक्री के साथ बिक्री में 4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पिछले साल इसकी 12,185 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस बीच, मारुति सुजुकी विटारा ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की और 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई, पिछले साल की 7,937 यूनिट की तुलना में पिछले महीने 10,148 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई।

महिंद्रा XUV700 ने भी सराहनीय वृद्धि दिखाई और नवंबर 2024 में 9,100 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में 7,221 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि है। हालाँकि, किआ सेल्टोस में 54 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई और पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 11,684 यूनिट के मुकाबले केवल 5,364 यूनिट की बिक्री हुई है। यह संभवतः बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के कारण हो सकता है।

टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी नवंबर 2024 नवंबर 2023
1. हुंडई क्रेटा (31%) 15,452 11,814
2. महिंद्रा स्कार्पियो (4%) 12,704 12,185
3. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (28%) 10,148 7,937
4. महिंद्रा XUV700 (26%) 9,100 7,221
5. किआ सेल्टोस (-54%) 5,364 11,684
6. टाटा कर्व 5,101  –
7. टोयोटा हाइराइडर (62%) 4,857 3,005
8. हुंडई अल्काज़ार (12%) 2,134 1,913
9. टाटा सफारी (-29%) 1,563 2,207
10. स्कोडा कुशाक (-20%) 1,524 1,908

टाटा कर्व ने पिछले महीने 5,101 यूनिट की घरेलू बिक्री हासिल की है। टोयोटा की हाइराइडर की बिक्री में 62 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई और पिछले साल की 3,005 यूनिट की तुलना में 4,857 यूनिट्स की बिक्री हुई। सूची के निचले सिरे पर, हुंडई अल्काज़ार ने 2,134 यूनिट की बिक्री के साथ 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो नवंबर 2023 में बेची गई 1,913 यूनिट से अधिक है।

इसके विपरीत, टाटा सफारी को संघर्ष करना पड़ा और 2,207 यूनिट से 29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,563 यूनिट पर आ गई। अंत में, स्कोडा कुशाक में 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और पिछले साल की तुलना में 1,524 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 1,908 यूनिट का था, जो इस सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है।

मध्यम आकार का एसयूवी बाजार गतिशील बना हुआ है, जो ग्राहकों की बढ़ती प्राथमिकताओं, तकनीकी प्रगति और निर्माताओं के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। 2025 में ऑटो उद्योग इस विशेष सेगमेंट में नई आईसीई और इलेक्ट्रिक एसयूवी का लॉन्च देखेगा।

Share

Recent Posts

भारत एक्सपो 2025 में टाटा सिएरा एसयूवी का हुआ खुलासा, इसी साल होगी लॉन्च

नई टाटा सिएरा की बिक्री 2025 में शुरू होने की उम्मीद है और इसे पेट्रोल…

January 19, 2025

एमजी की नई 7-सीटर मैजेस्टर एसयूवी का हुआ डेब्यू, फॉर्च्यूनर लेजेंडर को देगी टक्कर

एमजी मैजेस्टर 7-सीटर एसयूवी को भारत में ब्रांड के लाइनअप में ग्लॉस्टर के ऊपर रखा…

January 19, 2025

टीवीएस जुपिटर सीएनजी, विज़न आईक्यूब और आईक्यूब ST कॉन्सेप्ट का भारत एक्सपो 2025 में हुआ डेब्यू

टीवीएस ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में विजन आईक्यूब कॉन्सेप्ट, आईक्यूब एसटी 2025 कॉन्सेप्ट…

January 19, 2025

किआ इंडिया घरेलू बाजार में इस साल लॉन्च करेगी 3 नई कारें, देखें लिस्ट

दिसंबर 2024 में डेब्यू की गई किआ सिरोस को फरवरी में भारतीय बाजार में बिक्री…

January 16, 2025

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 के लॉन्च में देरी, फरवरी या मार्च में हो सकती है एंट्री

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 मोटरसाइकिल 648 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन द्वारा संचालित है जो 47 बीएचपी…

January 15, 2025

नए फीचर्स और रंगो के साथ लॉन्च हुआ 2025 होंडा डियो, कीमत 74,930 रुपये से शुरू

2025 होंडा डियो में अब माइलेज इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, इको इंडिकेटर और रेंज के साथ…

January 15, 2025