मई 2024 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी – क्रेटा, स्कॉर्पियो, विटारा, सेल्टोस, XUV700

mahindra Xuv700-34
Pic Source: M S Sukhi

मई 2024 में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी सूची में हुंडई क्रेटा 14,662 यूनिट के साथ पहले स्थान पर रही है

मई 2024 में, हुंडई क्रेटा 14,662 यूनिट की बिक्री के साथ मिडसाइज एसयूवी बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 14,449 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो ने कुल मिलाकर 13,717 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

यह पिछले साल में बेची गई 9,318 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की बिक्री लगातार बनी हुई है और पिछले महीने 9,736 यूनिट की बिक्री हुई, जो बारह महीने पहले की इसी अवधि की तुलना में 8,877 यूनिट के साथ, सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि है।

किआ सेल्टोस 6,736 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 4,065 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सालाना आधार पर 66 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई है। महिंद्रा XUV700 पिछले महीने 5,000 से अधिक यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही, जबकि मई 2023 में 5,245 यूनिट की तुलना में भारत में बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है।

hyundai creta n line-13

टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी मई 2024 मई 2023
1. हुंडई क्रेटा (1%) 14,662 14,449
2. महिंद्रा स्कार्पियो (47%) 13,717 9,318
3. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (10%) 9,736 8,877
4. किआ सेल्टोस (66%) 6,736 4,065
5. महिंद्रा XUV700 (-5%) 5,008 5,245
6. टोयोटा हाइराइडर (26%) 3,906 3,090
7. एमजी हेक्टर (-32%) 1,906 2,800
8. टाटा सफारी (-6%) 1,661 1,776
9. टाटा हैरियर (-29%) 1,625 2,303
10. फॉक्सवैगन ताइगुन (5%) 1,561 1,484

वहीं टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर 3,906 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,090 यूनिट की तुलना में 26 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है। एमजी हेक्टर 2,800 यूनिट की तुलना में 1,906 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही, जिसकी बिक्री में साल-दर-साल 32 प्रतिशत की गिरावट आई है।

टाटा सफारी 1,661 यूनिट की बिक्री के साथ देश में आठवीं सबसे अधिक बिकने वाली मिडसाइज़ एसयूवी रही, जबकि मई 2023 में इसकी 1,776 यूनिट की बिक्री हुई है। जिसमें साल दर साल बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं टाटा हैरियर 2,303 यूनिट के मुकाबले 1,625 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर रही, जिसमें सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

tata safari facelift-38
Pic Source: Abhishek Singh

फॉक्सवैगन ताइगुन पिछले महीने 1,561 यूनिट के साथ टॉप 10 में शामिल रही है, जबकि मई 2023 में इसकी 1,484 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि है।