जनवरी 2026 की टॉप 10 मिडसाइज SUVs – Creta, Scorpio, Victoris, Seltos, XUV 7XO

जनवरी 2026 में टॉप 10 मिडसाइज़ एसयूवी सूची में, हुंडई क्रेटा ने 17,921 यूनिट्स के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति सुजुकी विक्टोरिस और महिंद्रा XUV 7XO को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया

जनवरी 2026 में मिडसाइज SUV सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पुराने दिग्गज मॉडलों ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी, जबकि नए लॉन्च हुए मॉडल्स ने रैंकिंग में बड़ा बदलाव किया। टॉप 10 मिडसाइज SUVs की सूची में हुंडई क्रेटा ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया।

जनवरी 2026 में हुंडई क्रेटा की कुल 17,921 यूनिट्स बिकीं। हालांकि पिछले साल जनवरी 2025 में 18,522 यूनिट्स के मुकाबले इसमें 3 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद क्रेटा सेगमेंट में शीर्ष पर बनी रही। महिंद्रा स्कार्पियो ने 15,542 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो पिछले साल की 15,442 यूनिट्स की तुलना में स्थिर बिक्री है। जो इसकी निरंतर लोकप्रियता को दर्शाता है।

हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी Victoris ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 15,240 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। लॉन्च के पांच महीने से भी कम समय में इसकी कुल बिक्री 50,000 यूनिट्स से अधिक हो चुकी है, जो ग्राहकों के मजबूत भरोसे को दिखाता है।

Maruti Victoris (7)

Rank & Model

Jan 2026 Sales

Jan 2025 Sales

YoY Change

1. Hyundai Creta

17,921

18,522

-3%

2. Mahindra Scorpio

15,542

15,442

1%

3. Maruti Suzuki Victoris

15,240

    –

 –

4. Kia Seltos

10,639

6,470

64%

5. Mahindra XUV 7XO

10,133

    –

 –

6. Kia Seltos

4,369

2,830

54%

7. Toyota Hyryder

9,156

4,941

85%

8. Maruti Suzuki Grand Vitara

7,030

15,784

-55%

9. Tata Harrier

3,711

1,488

149%

10. Tata Safari

2,375

1,548

53%

वहीं अपडेट के बाद किआ सेल्टोस ने 10,639 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 64 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा XUV 7XO, जो XUV700 का अधिक प्रीमियम अवतार है, 10,133 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही। टोयोटा Hyryder ने 9,156 यूनिट्स की बिक्री के साथ 85 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है।

इसके विपरीत, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की बिक्री में 55 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 7,030 यूनिट्स तक सिमट गई, जिसका एक कारण विक्टोरिस की एंट्री माना जा रहा है। टाटा हैरियर और टाटा सफारी की बिक्री में क्रमशः 149 प्रतिशत और 53 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

New Kia Seltos (6)

मिडसाइज SUV सेगमेंट में इस साल और भी हलचल देखने को मिलेगी। कई नई पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च होने वाली हैं। EV सेगमेंट में मारुति सुजुकी e Vitara और टोयोटा अर्बन क्रूजर Ebella जल्द बाजार में एंट्री करने वाली हैं।