हुंडई क्रेटा सितंबर 2023 में 12,717 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी की सूची में पहले स्थान पर रही है
सितंबर 2023 के महीने में हुंडई क्रेटा 12,717 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी की सूची में शीर्ष पर रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी 12,866 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की गिरावट है। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के 2024 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव होंगे।
वहीं सूची में दूसरे स्थान पर 11,846 यूनिट के साथ महिंद्रा स्कार्पियो रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 9,536 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 24 फीसदी की वृद्धि है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पिछले महीने देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी रही है और इसकी 11,736 यूनिट की बिक्री दर्ज की गईं है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 4,769 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 146 फीसदी की वृद्धि है।
वहीं हाल ही में लॉन्च हुई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछले महीनें 10,558 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि सितंबर 2022 में यह आंकड़ा 11,000 यूनिट का था। महिंद्रा XUV700 को 8,555 यूनिट के साथ सूची में पाँचवा स्थान प्राप्त हुआ है, जो सितंबर 2022 में बेचीं गई 6,063 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 41 फीसदी की वृद्धि है।
टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी | सितंबर 2023 | सितंबर 2022 |
1. हुंडई क्रेटा (-1%) | 12,717 | 12,866 |
2. महिंद्रा स्कार्पियो (24%) | 11,846 | 9,536 |
3. ग्रैंड विटारा (146%) | 11,736 | 4,769 |
4. किआ सेल्टोस (-1%) | 10,558 | 11,000 |
5. महिंद्रा XUV700 (41%) | 8,555 | 6,063 |
6. होंडा एलिवेट | 5,685 | |
7. टोयोटा हाइराइडर (227%) | 3,804 | 1,163 |
8. एमजी हेक्टर (26%) | 2,653 | 2,105 |
9. स्कोडा कुशॉक (2%) | 2,260 | 2,224 |
10. हुंडई अलकाज़ार (-25%) | 1,977 | 2,643 |
वहीं हाल ही में लॉन्च हुई होंडा एलिवेट 5,685 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है। कंपनी ने 4 सितंबर को इसे भारतीय बाजार में 11 लाख रूपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, जो टॉप मॉडल के लिए 16 लाख रूपए तक जाती है। होंडा एलिवेट को पावर देने के लिए पांचवीं पीढ़ी की सिटी सेडान के समान 1.5 लीटर चार-सिलेंडर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है और यह ADAS जैसे फीचर्स से लैस है।
वहीं टोयोटा हाइराइडर को 3,804 यूनिट के साथ सूची में सातवां स्थान मिला है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,163 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 227 फीसदी की वृद्धि है। वहीं एमजी की हेक्टर एसयूवी 2,653 यूनिट के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है। वहीं सितंबर 2022 में इसकी 2,105 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 26 फीसदी की वृद्धि है।
सूची में अंतिम दो स्थान पर स्कोडा कुशॉक और हुंडई अलकाज़ार ने कब्ज़ा किया है। पिछले महीने स्कोडा कुशॉक की कुल मिलाकर 2,260 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 2,224 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 फीसदी की वृद्धि है। वहीं हुंडई अलकाज़ार की 1,977 यूनिट की बिक्री हुई है।