सितंबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी – क्रेटा, सेल्टोस, स्कार्पियो, विटारा

सितंबर 2022 में हुंडई क्रेटा की 12,866 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 8,193 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 57 प्रतिशत की वृद्धि है

हुंडई क्रेटा एक बार फिर से मिडसाइज एसयूवी बिक्री चार्ट में टॉप पर रही है और पिछले महीने इसकी कुल मिलाकर 12,866 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इसकी 8,193 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 57 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि है। वहीं किआ सेल्टोस देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी रही है।

इस कोरियाई एसयूवी की पिछले महीने 11,000 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि 2021 में इसी महीने के दौरान 9,583 यूनिट  के मुकाबले सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो और अपडेटेड पुरानी स्कॉर्पियो को अब स्कॉर्पियो क्लासिक के नाम से बेचा जा रहा है। महिंद्रा ने पिछले महीने स्कार्पियो की कुल 9,536 यूनिट बेचीं हैं, जो कि पिछले साल कि समान अवधि में बेचीं गई 2,588 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 268 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं महिंद्रा XUV700 सितंबर 2022 में 6,063 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान इसकी 1,370 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 343 प्रतिशत की वृद्धि है। महिंद्रा की स्कार्पियो एन, XUV700 और थार की भारत में काफी माँग है।

mahindra scorpio-3
Pic Source: HímAñshü Pârèkh Hp
टॉप 10 मिडसाइज एसयूवीसितंबर 2022सितंबर 2021
1. हुंडई क्रेटा (57%)12,8668,193
2. किआ सेल्टोस (15%)11,0009,583
3. महिंद्रा स्कार्पियो (268%)9,5362,588
4. महिंद्रा XUV700 (343%)6,0631,370
5. मारुति ग्रैंड विटारा4,769  –
6. टाटा हैरियर (6%)2,9932,821
7. स्कोडा कुशॉक (3%)2,2242,158
8. MG हेक्टर (–23%)2,1052,722
9. टाटा सफारी (35%)2,0301,500
10. फॉक्सवैगन तैगुन1,994  –

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने टॉप 10 की सूची में जगह बनाई है, क्योंकि पिछले महीने इसकी 4,769 यूनिट की बिक्री हुई है।  यह फाइव-सीटर एसयूवी ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित है और यह 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। इसमें 28 किमी प्रति लीटर की माइलेज का दावा किया गया है।

ग्रैंड विटारा की डिलीवरी भारत में शुरू हो गई है और मारुति सुजुकी को इससे काफी उम्मीदें हैं। वहीं टाटा हैरियर 2,993 यूनिट  की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही है। जबकि सितंबर 2021 में इसकी 2,821 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं स्कोडा कुशाक कुल 2,224 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही है।

tata harrier-5

वहीं एमजी हेक्टर 2,015 यूनिट की बिक्री के साथ आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी रही है। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में इसकी 2,722 यूनिट की बिक्री की थी, जो सालाना आधार 23 प्रतिशत गिरावट है। कंपनी जल्द ही एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को भी लॉन्च करेगी। वहीं टाटा सफारी और फॉक्सवैगन तैगुन ने 2,030 यूनिट और 1,994 यूनिट के साथ क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर शीर्ष दस में जगह बनाई है।