
हुंडई क्रेटा पिछले महीनें मिडसाइज एसयूवी बिक्री चार्ट में किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और महिंद्रा स्कॉर्पियो से आगे रही है
भारत में अक्टूबर 2022 के महीने में मिड-साइज एसयूवी की बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं और हुंडई क्रेटा ने सेगमेंट में एक बार फिर से अपना दबदबा जारी रखा है। क्रेटा की अक्टूबर 2021 में जहाँ 6,455 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं अक्टूबर 2022 में यह बढ़कर 11,880 यूनिट की रही है। इस तरह हुंडई क्रेटा की बिक्री में सालाना आधार पर 84 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं किआ सेल्टोस ने सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, लेकिन इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। सेल्टोस की पिछले महीने कुल 9,777 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी 10,488 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है। वहीं मारुति सुजुकी की हाल ही में लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा ने धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है और पिछले महीनें इसकी 8,052 यूनिट की बिक्री हुई है।
इसके बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो पिछले महीने देश में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी रही है, क्योंकि अक्टूबर 2021 में इसकी 3,304 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 125 फीसदी बढ़कर 7,438 यूनिट हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण भारत में नई स्कॉर्पियो एन का लॉन्च होना है और कंपनी ने स्कॉर्पियो क्लासिक की भी बिक्री जारी रखी है, जो काफी मददगार साबित हुई है।

टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी | अक्टूबर 2022 | अक्टूबर 2021 |
1. हुंडई क्रेटा (84%) | 11,880 | 6,455 |
2. किआ सेल्टोस (-7%) | 9,777 | 10,488 |
3. मारुति ग्रैंड विटारा | 8,052 | – |
4. महिंद्रा स्कार्पियो (125%) | 7,438 | 3,304 |
5. महिंद्रा XUV700 (71%) | 5,815 | 3,407 |
6. टाटा हैरियर (11%) | 2,762 | 3,097 |
7. फाक्सवैगन तैगुन (-7.6%) | 2,355 | 2,551 |
8. एमजी एस्टर | 1,774 | – |
9. टाटा सफारी (1%) | 1,751 | 1,735 |
10. स्कोडा कुशाक (-30%) | 1,691 | 2,413 |
महिंद्रा एक्सयूवी700 भी अक्टूबर 2022 के महीने में सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है और इसकी कुल 5,815 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 3,407 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 71 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टाटा हैरियर 2,762 यूनिट की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 3,097 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की गिरावट है।
इसी प्रकार फाक्सवैगन तैगुन पिछले महीने भारत में सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज 5-सीटर एसयूवी रही है और इसकी 2,355 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 2,551 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.6 फीसदी की गिरावट है। वहीं एमजी एस्टर की 1,774 यूनिट बिकी है और पिछले महीने टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुई है।
अक्टूबर 2022 में टाटा सफारी 1,751 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 1,735 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि है। जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में हैरियर और सफारी के फेसलिफ़्टेड वर्जन की शुरुआत होने की उम्मीद है। वहीं स्कोडा कुशाक की अक्टूबर 2021 में 2,413 यूनिट बेची गई थी, जो इस साल 30 प्रतिशत गिरकर 1,691 यूनिट रही है।