अक्टूबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज़ एसयूवी – सेल्टोस, स्कॉर्पियो, हैरियर, तैगुन

किआ सेल्टोस ने अक्टूबर 2021 में 10,488 यूनिट की बिक्री की है, जो कि सालाना आधार पर 17.8 फीसदी की वृद्धि है

मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट हाल के दिनों में नियमित रूप से भारतीय बाजार में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी और इसके परिणामस्वरूप अधिक मांग वाले सेगमेंट में से एक रहा है। अक्टूबर 2021 के महीने में किआ सेल्टोस 10,488 यूनिट की बिक्री के साथ के साथ मिडसाइज़ एसयूवी बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी 8,900 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो कि सालाना आधार पर 17.8 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं सूची में हुंडई क्रेटा 6,455 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी 14,023 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो कि सालाना आधार पर 53.9 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 को भारत में अब तक 70,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। महिंद्रा एक्सयूवी700 को दो इंजन और दो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पाँच और सात सीटों के विकल्प में बेचा जाता है। महिंद्रा एक्सयूवी700 की डिलीवरी भारत में शुरू हो गई है और महिंद्रा की 14 जनवरी, 2022 तक 14,000 यूनिट को डिलीवर करने की योजना है।

वहीं पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो की 3,304 यूनिट की बिक्री हुई है, जो की पिछले साल के 3,961 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16.5 फीसदी की गिरावट है। संभवत: अगले साल की शुरुआत में महिंद्रा स्कार्पियो के अगले जेनेरशन को लॉन्च किया जाएगा, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।kia seltos-5

टॉप 10 मिडसाइज एसयूवीअक्टूबर 2021अक्टूबर 2020
1. किआ सेल्टोस (17.8%)10,4888,900
2. हुंडई क्रेटा (-53.9%)6,45514,023
3. महिंद्रा XUV7003,407–
4. महिंद्रा स्कार्पियो (-16.5%)3,3043,961
5. टाटा हैरियर (29%)3,0972,398
6. फॉक्सवैगन तैगुन2,551–
7. एमजी हेक्टर (-31.6%)2,4783,625
8. स्कोडा कुशाक2,413–
9. टाटा सफारी1,735–
10. मारुति एस-क्रॉस (-39.6%)1,5242,526

वहीं अक्टूबर 2021 में टाटा हैरियर की 29 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,097 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की इसकी अवधि में हैरियर की 2,398 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं फॉक्सवैगन तैगुन की पिछले महीने 2,551 यूनिट की बिक्री हुई है।

वहीं एमजी हेक्टर 2,478 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही, जबकि अक्टूबर 2020 में इसकी 3,625 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो कि सालाना आधार पर 31.6 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं स्कोडा कुशाक की पिछले महीने 2,413 यूनिट की बिक्री हुई है। अक्टूबर 2021 में टाटा सफारी को 1,735 यूनिट के साथ नौवां स्थान मिला है।Volkswagen Taigun-7क्यूंकि पिछले साल की अवधि में टाटा सफारी बिक्री पर नहीं थी इसलिए पिछले साल का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। सूची में अंतिम स्थान मारुति सुजुकी एस-क्रॉस को मिला है और पिछले महीने इसकी 1,524 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल के 2,526 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39.6 फीसदी कि गिरावट है।