नवंबर 2023 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी – स्कार्पियो, क्रेटा, सेल्टोस, एलिवेट, सफारी

tata safari facelift-38
Pic Source: Abhishek Singh

नवंबर 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो 12,185 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी सूची में पहले स्थान पर रही है

नवंबर 2023 में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन की संयुक्त बिक्री ने हुंडई क्रेटा को पछाड़ा है। नवंबर 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो कुल 12,185 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में टॉप पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 6,455 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 89 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं हुंडई क्रेटा को 11,814 यूनिट के साथ सूची में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि बारह महीने पहले इसी अवधि में इसकी 13,321 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें साल-दर-साल 11 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का डेब्यू 16 जनवरी को होगा और इसमें इसमें नया डिज़ाइन किया गया एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलेगा, जबकि 160 पीएस की पावर और 253 एनएम के टॉर्क का उत्पादन करने वाला एक नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन लाइनअप में शामिल होगा।

किआ सेल्टोस भारत में 11,684 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी रही है। वहीं नवंबर 2022 में इसकी 9,284 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 79 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 2022 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 4,433 यूनिट की तुलना में पिछले महीनें 7,937 यूनिट के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही है।

kia seltos-18
Pic source: Sanjay Athalye
टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी नवंबर 2023 नवंबर 2022
1. महिंद्रा स्कार्पियो (89%) 12,185 6,455
2. हुंडई क्रेटा (-11%) 11,814 13,321
3. किआ सेल्टोस (26%) 11,684 9,284
4. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (79%) 7,937 4,433
5. महिंद्रा XUV700 (27%) 7,221 5,701
6. होंडा एलिवेट 4,755
7. टोयोटा हाइराइडर (-4%) 3,005 3,116
8. टाटा हैरियर (10%) 2,326 2,119
9. टाटा सफारी (54%) 2,207 1,437
10. एमजी हेक्टर (20%) 2,130 1,773

वहीं महिंद्रा की XUV700 27 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि के साथ 5,701 यूनिट के मुकाबले कुल 7,221 यूनिट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई होंडा एलिवेट 4,755 यूनिट के साथ सूची में छटवें स्थान पर रही है।एलिवेट की कीमत प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी है और यह 1.5L i-VTEC चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जिसे छह-स्पीड MT या CVT के साथ जोड़ा गया है।

वहीं टोयोटा की हाइराइडर एसयूवी की पिछले महीने 3,116 यूनिट की तुलना में 4 फीसदी की सालाना गिरावट के साथ 3,005 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई टाटा हैरियर 2,326 यूनिट के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी 2,119 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि है।

honda elevate-16
Pic Source: Abhishek Shivankar

वहीं टाटा मोटर्स की सफारी 2,207 यूनिट के साथ सूची में नौवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 1,437 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 54 फीसदी की वृद्धि है। टाटा मोटर्स अगले साल सफारी और हैरियर में पेट्रोल इंजन जोड़ेगी। वहीं एमजी हेक्टर 2,130 यूनिट के साथ सूची में अंतिम स्थान पर रही है।