नवंबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी – क्रेटा, सेल्टोस, स्कॉर्पियो, विटारा

mahindra scorpion delivery
Pic Source: Jainesh Patel

हुंडई क्रेटा नवंबर 2022 की बिक्री में 13,321 यूनिट के साथ सेगमेंट में टॉप पर रही है और इसने सेल्टोस, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी700 जैसी कारों को बड़े अंतर से मात दी है

भारत में नवंबर 2022 के महीने में बेची गई गई टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी के बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं और हर बार की तरह हुंडई क्रेटा ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। हुंडई इंडिया ने पिछले महीने इस मिड साइज एसयूवी की भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 13,321 यूनिट की बिक्री की है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 10,300 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की वृद्धि है।

खबरों की मानें तो हुंडई अगले महीने ऑटो एक्सपो 2023 में क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश कर सकती है। वहीं हुंडई की सहयोगी ब्रांड किआ की सेल्टोस की पिछले महीने 9,284 यूनिट की बिक्री हुई है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 8,859 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि महिंद्रा ने पिछले महीने स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की कुल 6,455 यूनिट बेची है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 3,370 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 92 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसी प्रकार महिंद्रा एक्सयूवी700 पिछले महीने भारत में 5,701 यूनिट के साथ चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी रही है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 3,207 यूनिट की तुलना में 78 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं मारुति सुजुकी की हाल ही में लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा कुल 4,433 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है।

2022 maruti grand vitara
Pic Source: Bhagwat Mali
टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी नवंबर 2022 नवंबर 2021
1. हुंडई क्रेटा (29%) 13,321 10,300
2. किआ सेल्टोस (5%) 9,284 8,859
3. महिंद्रा स्कार्पियो (92%) 6,455 3,370
4. महिंद्रा XUV700 (78%) 5,701 3,207
5. मारुति ग्रैंड विटारा 4,433
6. टोयोटा हाइराइडर 3,116
7. हुंडई अलकाज़ार (5%) 2,566 2,453
8. टाटा हैरियर (-19%) 2,119 2,607
9. स्कोडा कुशाक (7%) 2,009 1,876
10. फॉक्सवैगन तैगुन (-30%) 1,979 2,849

मारूति ग्रैंड विटारा की सिबलिंग टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की पिछले महीने कुल 3,116 यूनिट की बिक्री हुई है और इसी के साथ यह छठवें स्थान पर रही है। इन दोनों कारों को पावर देने के लिए माइल्ड-हाइब्रिड व स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन दिया गया है।  इस संबंधित रेंज का विस्तार करने के लिए इन दोनों कारों को सीएनजी वर्जन भी मिलेगा।

वहीं हुंडई अलकाजार पिछले महीने 2,566 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही है, जो 2021 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 2,453 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं टाटा मोटर्स की हैरियर पिछले महीने 2,119 यूनिट की बिक्री के साथ देश में आठवीं सबसे अधिक बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी रही है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 2,607 य़ूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की गिरावट है।

skoda kushaq-19
Pic Source : Abhishek Koul

वहीं स्कोडा कुशाक नवंबर 2022 में 2,009 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान बेची गई 1,876 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि फॉक्सवैगन तैगुन की पिछले महीने 1,979 यूनिट की बिक्री हुई है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 2,849 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की गिरावट है।