
हुंडई क्रेटा मार्च 2023 में 14,026 यूनिट के साथ मिडसाइज एसयूवी बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही है
मार्च 2023 के महीने में हुंडई की क्रेटा मिडसाइज़ एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है, क्योंकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 10,532 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने इसकी 14,026 यूनिट की बिक्री हुई है, जिसमें सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्रेटा 2015 में बाजार में अपनी शुरुआत के बाद से मिडसाइज एसयूवी स्पेस में एक प्रमुख मॉडल रहा है।
अगले साल की शुरुआत में इसे बड़ा अपडेट मिलेगा। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 10,045 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है। 5-सीटर एसयूवी ने निश्चित रूप से पिछले महीने रैंकिंग में सुधार किया है और पिछले कुछ महीनों में इसकी बिक्री अच्छी रही है। यह सीएनजी, माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रांग हाइब्रिड विकल्पों में उपलब्ध है।
वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की संयुक्त बिक्री पिछले महीने कुल 8,788 यूनिट की रही है, जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान 6,061 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 45 प्रतिशत की वृद्धि है। किआ सेल्टोस पिछले महीने कुल 6,554 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है।

टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी (YoY) | मार्च 2023 | मार्च 2022 |
1. हुंडई क्रेटा (33%) | 14,026 | 10,532 |
2. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा | 10,045 | – |
3. महिंद्रा स्कार्पियो (45%) | 8,788 | 6,061 |
4. किआ सेल्टोस (22%) | 6,554 | 8,415 |
5. महिंद्रा XUV700 (-15%) | 5,107 | 6,040 |
6. एमजी हेक्टर (103%) | 4,105 | 2,019 |
7. टोयोटा हाइराइडर | 3,474 | – |
8. टाटा हैरियर (3%) | 2,561 | 2,491 |
9. हुंडई अलकाज़ार (1%) | 2,519 | 2,502 |
10. स्कोडा कुशॉक (-10%) | 2,252 | 2,499 |
पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8,415 यूनिट की बिक्री के साथ, साल-दर-साल बिक्री में 22 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। महिंद्रा XUV700 15 प्रतिशत की सालाना गिरावट के साथ 6,040 यूनिट के मुकाबले 5,107 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही है। एमजी हेक्टर की 2,019 यूनिट के मुकाबले कुल 4,105 यूनिट की बिक्री की है, जिसमें साल-दर-साल 103 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया है।
वहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की पिछले महीनें कुल मिलाकर 3,474 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं हैरियर की पिछले महीनें कुल मिलाकर 2,561 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2022 में बेची 2,491 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3 फीसदी की वृद्धि है। हैरियर और सफारी के फेसलिफ़्टेड अवतारों के भारत में इस साल के अंत से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है।
वहीं हुंडई अलकाज़ार की 2,502 यूनिट के मुकाबले 1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले महीनें 2,519 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं स्कोडा कुशॉक ने 2,252 यूनिट के साथ सूचि में दसवां स्थान हासिल किया है।