मार्च 2022 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी – क्रेटा, सेल्टोस, स्कॉर्पियो, सफारी, एस्टर

hyundai creta_-10
Pic Source: Dhiraj Yadav

मार्च 2022 में हुंडई क्रेटा 10,532 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 12,640 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 17 फीसदी की गिरावट है

भारत में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट काफी लोकप्रिय सेगमेंट है और इस सेगमेंट में काफी समय से क्रेटा का दबदबा रहा है। मार्च 2022 में भी हुंडई क्रेटा 10,532 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 12,640 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 17 फीसदी की गिरावट है। कंपनी आने वाले महीनों में क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन को भी लॉन्च करेगी।

वहीं किआ सेल्टोस मार्च 2022 में 8,415 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 10,557 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 20 फीसदी की गिरावट है। कंपनी ने हाल ही में देश में अपडेट सेल्टोस को लॉन्च किया है, जिसके तहत इसे कुछ फीचर्स व दो नए कलर विकल्प भी मिले हैं।

पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो आश्चर्यजनक रूप 6,061 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,331 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 160 फीसदी की आश्चर्यजनक वृद्धि है। कंपनी इस साल स्कॉर्पियो के नए जेनरेशन को भी पेश करेगी। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 को भी बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और पिछले महीने इसकी 6,040 यूनिट की बिक्री हुई है। Mahindra XUV700

टॉप 10 मिड-साइज एसयूवी मार्च 2022 मार्च 2021
1. हुंडई क्रेटा (-17%) 10,532 12,640
2. किआ सेल्टोस (-20%) 8,415 10,557
3. महिंद्रा स्कॉर्पियो (160%) 6,061 2,331
4. महिंद्रा एक्सयूवी700 6,040
5. हुंडई अलकाजार 2,502
6. स्कोडा कुशाक 2,499
7. टाटा हैरियर (9%) 2,491 2,284
8. फॉक्सवैगन तैगुन 2,380
9. टाटा सफारी (4%) 2,277 2,148
10. एमजी एस्टर 2,248

सूची में हुंडई अलकाजार 2,502 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जबकि स्कोडा इंडिया ने पिछले महीने कुशाक की कुल मिलाकर 2,499 यूनिट की बिक्री की है। इस महीने स्कोडा द्वारा कुशाक के मोंटे कार्लो एडिशन को भी लाए जानें संभावना है। वहीं टाटा मोटर्स ने पिछले महीने हैरियर की 9 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,491 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा 2,284 यूनिट का था।

हाल ही में लॉन्च हुई फॉक्सवैगन तैगुन भी टॉप 10 की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है और इसकी कुल मिलाकर 2,380 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं टाटा मोटर्स ने पिछले महीने सफारी की कुल मिलाकर 2,277 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 मे बेची गई 2,148 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4 फीसदी की वृद्धि है।

MG Astor-8
Picture credit – Lakshyajit Handique

एमजी एस्टर भी पिछले महीने 2,248 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 की सूची में शामिल रही है। एमजी ने हाल ही में अपनी कारों की कीमतों में 20,000 रूपए से लेकर 50,000 रूपए तक की वृद्धि की है, जिसमें हेक्टर, हेक्टर प्लस और ग्लॉस्टर शामिल है। इसके साथ कंपनी ने एस्टर मिड-साइज एसयूवी के लोअर स्टाइल और सुपर वेरिएंट के लिए बुकिंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालाँकि कंपनी जल्द ही इन वेरिएंट को कीमतों में बिना बदलाव के लाने वाली है।