जुलाई 2024 में हुंडई क्रेटा 17,350 यूनिट की बिक्री के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और महिंद्रा XUV700 से आगे रही है
हुंडई क्रेटा को इस साल की शुरुआत में बड़ा अपडेट मिला था, जिसे ग्राहकों द्वारा खूब सराहा गया है। परिणामस्वरूप, इस मध्यम आकार की एसयूवी ने हाल के महीनों में लगातार मजबूत बिक्री दर्ज की है और यह अपने सेगमेंट में फिर से पहले स्थान पर रही है। जुलाई 2024 में क्रेटा ने महिंद्रा स्कॉर्पियो और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया।
हुंडई क्रेटा ने 17,350 यूनिट की कुल बिक्री हासिल की है, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान बेची गई 14,062 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि है। महिंद्रा स्कॉर्पियो 12,237 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो पिछले साल बेची गई 10,522 यूनिट की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि है।
वहीं मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने 9,079 यूनिट से बढ़कर 9,397 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो साल-दर-साल 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। अत्यधिक लोकप्रिय महिंद्रा XUV700 ने हाल ही में नए वेरिएंट, विशेष संस्करण और नए छह-सीटर संस्करण के साथ अपने लाइनअप का विस्तार किया है। जुलाई 2024 में इसकी 7,769 यूनिट की बिक्री दर्ज हुई है, जो 2023 की समान अवधि में बेची गई 6,176 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि है।

| टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी | जुलाई 2024 | जुलाई 2023 |
| 1. हुंडई क्रेटा (23%) | 17,350 | 14,062 |
| 2. महिंद्रा स्कार्पियो (16%) | 12,237 | 10,522 |
| 3. मारुति सुजुकी विटारा (4%) | 9,397 | 9,079 |
| 4. महिंद्रा XUV700 (26%) | 7,769 | 6,176 |
| 5. टोयोटा हाइराइडर (119%) | 7,419 | 3,387 |
| 6. किआ सेल्टोस (-45%) | 5,347 | 9,740 |
| 7. टाटा सफारी (25%) | 2,109 | 1,687 |
| 8. टाटा हैरियर (-5%) | 1,991 | 2,092 |
| 9. एमजी हेक्टर (-15%) | 1,780 | 2,103 |
| 10. फॉक्सवैगन ताइगुन (-18%) | 1,564 | 1,908 |
अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने जुलाई 2024 में 7,419 यूनिट के साथ मजबूत बिक्री दर्ज की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,387 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 119 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं किआ सेल्टोस की जुलाई 2024 में 5,347 यूनिट की घरेलू बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 9,740 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 45 फीसदी की गिरावट है।
इस बीच टाटा सफारी 1,687 यूनिट से बढ़कर 2,109 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई और इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। टाटा हैरियर 1,991 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें स्थान पर रही। दूसरी ओर, एमजी हेक्टर 1,780 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही, जबकि जुलाई 2023 में इसकी 2,103 यूनिट की बिक्री हुई थी।

इस तरह बिक्री में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ताइगुन ने 1,564 यूनिट की बिक्री के साथ दसवां स्थान हासिल किया, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 1,908 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की गिरावट है।