
जुलाई 2023 में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी की बिक्री में हुंडई क्रेटा 14,062 यूनिट के साथ पहले स्थान पर रही है
जुलाई 2023 के महीने में हुंडई की क्रेटा ने 14,062 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ मिडसाइज एसयूवी बिक्री चार्ट का नेतृत्व करना जारी रखा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी 12,625 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 11 फीसदी की वृद्धि है। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के अगले साल की शुरुआत में बिक्री पर जानें की उम्मीद है और इसका परीक्षण भारत में शुरू हो गया है।
वहीं कल ही कंपनी ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए क्रेटा और अलकाज़ार के एडवेंचर एडिशन को भी लॉन्च किया है। वहीं सूची में महिंद्रा स्कार्पियो 10,522 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 3,803 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 177 फीसदी की भारी वृद्धि है। महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक और स्कार्पियो एन कंपनी की बिक्री में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं किआ सेल्टोस को सूची में 9,740 यूनिट के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है और इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 14 फीसदी की वृद्धि हुई है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी 8,541 यूनिट की बिक्री हुई थी। कंपनी ने हाल ही में सेल्टोस फेसलिफ्ट को ADAS जैसे फीचर्स और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। आने वाले महीनों में इसकी बिक्री संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।

टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी | जुलाई 2023 | जुलाई 2022 |
1. हुंडई क्रेटा (11%) | 14,062 | 12,625 |
2. महिंद्रा स्कार्पियो (177%) | 10,522 | 3,803 |
3. किआ सेल्टोस (14%) | 9,740 | 8,541 |
4. मारुति ग्रैंड विटारा | 9,079 | – |
5. महिंद्रा XUV700 (-2%) | 6,176 | 6,277 |
6. टोयोटा हाइराइडर | 3,387 | – |
7. स्कोडा कुशॉक (16%) | 2,394 | 2,064 |
8. फॉक्सवैगन ताईगुन (36%) | 1,908 | 1,408 |
9. एमजी हेक्टर (6%) | 2,103 | 1,988 |
10. टाटा हैरियर (-36%) | 2,092 | 3,254 |
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भी कंपनी की बिक्री में काफी योगदान दे रही है और पिछले महीने इसकी कुल मिलाकर 9,079 यूनिट की बिक्री हुई है। महिंद्रा XUV700 को सूची में 6,176 यूनिट के साथ पाँचवा स्थान प्राप्त हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 6,277 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 फीसदी की गिरावट है।
वहीं टोयोटा हाइराइडर भी 3,387 यूनिट के साथ सूची में शामिल रही है। इसमें ग्रैंड विटारा के साथ कई समानताएं है और ये आपस में एक दूसरे से इंजन भी साझा करते हैं। वहीं स्कोडा कुशॉक 2,394 यूनिट के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 2,064 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16 फीसदी की वृद्धि है।
वहीं फॉक्सवैगन ताईगुन की पिछले महीने कुल 1,908 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,408 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 36 फीसदी की वृद्धि है। एमजी हेक्टर सूची में 2,103 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर रही है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी कुल 1,988 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 6 फीसदी की वृद्धि है। हेक्टर फेसलिफ्ट को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। वहीं टाटा हैरियर भी 2,092 यूनिट के साथ अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है। आने वाले महीनों में हैरियर फेसलिफ्ट को भी नए डिज़ाइन और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।