फरवरी 2024 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी – क्रेटा, स्कार्पियो, विटारा, सेल्टोस, एलिवेट

hyundai creta-14

फरवरी 2024 में हुंडई क्रेटा 15,276 यूनिट के साथ टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी सूची में पहले स्थान पर रही है

फरवरी 2024 के महीने में हुंडई की क्रेटा मध्यम आकार की एसयूवी बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही है। पिछले साल की समान अवधि के दौरान बेची गई 10,421 यूनिट की तुलना में इसकी पिछले महीनें 15,276 यूनिट की बिक्री हुई है, जिसमें सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की संयुक्त बिक्री 15,051 यूनिट की रही।

वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 6,950 यूनिट का था, जिसमें सालाना आधार पर 117 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पिछले महीने देश में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली मध्यम आकार की एसयूवी रही और इसकी फरवरी 2023 में बेची गई 9,183 यूनिट के मुकाबले 11,002 यूनिट की बिक्री हुई।

जिसमें सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिंद्रा XUV700 6,546 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही, जो बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान बेची गई 4,505 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 45 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं किआ सेल्टोस 8,012 यूनिट की तुलना में 6,265 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही, जिसमें सालाना आधार पर 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है

Pic Source: Abhinandan Panwar
टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी फरवरी 2024 फरवरी 2023
1. हुंडई क्रेटा (47%) 15,276 10,421
2. महिंद्रा स्कार्पियो (117%) 15,051 6,950
3. मारुति सुजुकी विटारा (20%) 11,002 9,183
4. महिंद्रा XUV700 (45%) 6,546 4,505
5. किआ सेल्टोस (-22%) 6,265 8,012
6. टोयोटा हाइराइडर (69%) 5,601 3,307
7. होंडा एलिवेट 3,184  –
8. टाटा हैरियर (25%) 2,562 2,054
9. एमजी हेक्टर (-29%) 1,826 2,558
10. फॉक्सवैगन ताईगुन (-22%) 1,286 1,657

टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाइराइडर की फरवरी 2024 में 5,601 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2023 में बेची गई 3,307 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 69 फीसदी की वृद्धि है। वहीं होंडा की एलिवेट एसयूवी 3,184 यूनिट के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही और यह हाल के महीनों में जापानी ब्रांड के लिए लगातार सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है।

टाटा हैरियर पिछले महीने भारत में आठवीं सबसे अधिक बिकने वाली मध्यम आकार की एसयूवी रही और इसकी 2,562 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2023 में बेची गई 2,054 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं एमजी हेक्टर सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,558 यूनिट के मुकाबले 1,826 यूनिट के साथ सूची में नौवें स्थान पर रही।

Pic Source: Abhishek Shivankar

भारत में सालाना आधार पर 22 फीसदी की गिरावट के साथ फॉक्सवैगन ताइगुन 1,286 यूनिट के साथ शीर्ष दस में शामिल रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी 1,657 यूनिट की बिक्री हुई थी।