फरवरी 2023 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी – क्रेटा, XUV700, विटारा, सेल्टोस, स्कार्पियो

mahindra scorpio N-4

फरवरी 2023 में हुंडई क्रेटा की 10,421 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 9,606 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 8 फीसदी की गिरावट है

फरवरी 2023 में हुंडई की क्रेटा टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी की सूची में शीर्ष पर रही है और कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 10,421 यूनिट की बिक्री की है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 9,606 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। वहीं मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 9,183 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है।

यह 5-सीटर वर्तमान में माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, सीएनजी और स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के उपलब्ध है। वहीं इसकी सिबलिंग टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी समान इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध है। हालांकि हाइराइडर कुल 3,307 यूनिट के साथ सूची में छठे स्थान पर रही है। वहीं किआ सेल्टोस पिछले महीने भारत में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी रही है और इसकी 6,950 यूनिट की बिक्री दर्ज की गईं है।

जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6,575 यूनिट के साथ 22 प्रतिशत की साल-दर-साल सकारात्मक वृद्धि है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो की शीर्ष दस में सालाना आधार पर सबसे अधिक बिक्री हुई है, क्योंकि 2022 में इसी अवधि के दौरान 2,610 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने इसकी 6,950 यूनिट की बिक्री हुई है। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 166 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

maruti grand vitara-15
टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी फरवरी 2023 फरवरी 2022
1. हुंडई क्रेटा (8%) 10,421 9,606
2. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 9,183
3. किआ सेल्टोस (22%) 8,012 6,575
4. महिंद्रा स्कार्पियो (166%) 6,950 2,610
5. महिंद्रा XUV700 (9%) 4,505 4,138
6. टोयोटा हाइराइडर 3,307
7. MG हेक्टर (22%) 2,558 2,102
8. टाटा हैरियर (-22%) 2,054 2,619
9. स्कोडा कुशॉक (-23%) 1,783 2,307
10. VW तैगुन (-31%) 1,657 2,388

स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक को ग्राहकों ने बाजार में शुरुआत के बाद से ही खूब पसंद किया है। वहीं महिंद्रा XUV700 फरवरी 2022 में 4,138 यूनिट की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले महीने 4,505 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही है। वहीं एमजी मोटर की हेक्टर सातवें स्थान पर रही है।

हेक्टर फेसलिफ्ट को जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था और इसकी 2022 में इसी अवधि के दौरान 2,102 यूनिट की तुलना में 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले महीने 2,558 यूनिट की बिक्री हुई है। शीर्ष दस में शेष मध्यम आकार की एसयूवी ने साल-दर-साल नकारात्मक बिक्री वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि टाटा हैरियर स्कोडा कुशॉक और तैगुन से आठवें स्थान पर रही।

mg hector-2

टाटा हैरियर की 22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,619 यूनिट के मुकाबले 2,054 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं स्कोडा कुशाक 2,307 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने 1,783 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर रही है, जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं तैगुन ने पिछले महीने 1,657 यूनिट के साथ शीर्ष दस में जगह बनाई है।