जनवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 मिड-साइज एसयूवी – सेल्टोस, क्रेटा, एक्सयूवी700, हैरियर

Kia seltos-6
Picture credit - Bhavesh malvankar

जनवरी 2022 में किआ सेल्टोस 11,483 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही है

भारत में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट सबसे लोकप्रिय सेगमेंट में से एक है और पिछले कुछ सालों में इस सेगमेंट ने बड़े पैमाने पर खरीददारों को ध्यान आकर्षित किया है। यही वजह है कि कई निर्माताओं ने इस सेगमेंट में अपनी कारों को लॉन्च किया है और कुछ करने वाले हैं। जनवरी 2022 में बेचीं गई मिड साइज एसयूवी की बिक्री की बात करें तो पिछले महीने किआ सेल्टोस 11,483 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही है।

इसके मुकाबले जनवरी 2021 में इसकी 9,869 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 16.3 प्रतिशत की वृद्धि है। किआ सेल्टोस फेसलिफ़्ट के जल्द ही भारत में मामूली कॉस्मेटिक अपडेट और पैनोरैमिक सनरूफ के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। वही हुंडई क्रेटा को 9,869 यूनिट के साथ सूची में दूसरा स्थान मिला है। हालाँकि क्रेटा की जनवरी 2021 में 12,284 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 19.6 फीसदी की गिरावट है।

वही पिछले साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सयूवी700 को खरीददारों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने अब तक एक्सयूवी700 की 16,000 यूनिट को डिलीवर किया है और इसकी बुकिंग का आंकड़ा भी 1 लाख यूनिट को पार कर गया है। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 4,119 यूनिट की बिक्री की है।Mahindra XUV700

टॉप 10 मिड-साइज एसयूवी जनवरी 2022 जनवरी 2021
1. किआ सेल्टोस (16.3%) 11,483 9,869
2. हुंडई क्रेटा (-19.6%) 9,869 12,284
3. महिंद्रा एक्सयूवी700 4,119
4. हुंडई अलकाजार 3,168
5. महिंद्रा स्कॉर्पियो (-9.5%) 3,370 3,725
6. टाटा हैरियर (10.6%) 2,702 2,443
7. स्कोडा कुशाक 2,608
8. फॉक्सवैगन तैगुन  2,432
9. एमजी एस्टर 2,068
10. एमजी हेक्टर (-32%) 2,039 3,003

जनवरी 2022 में हुंडई अलकाजार की बिक्री में भी भारी उछाल देखा गया है और हुंडई ने इसकी भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 3,168 यूनिट की बिक्री की है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो भी पिछले महीने 3,370 यूनिट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही है। इसके मुकाबले स्कॉर्पियो की जनवरी 2021 में 3,725 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 9.5 फीसदी की गिरावट है। कंपनी इस साल के मध्य तक स्कॉर्पियो के नए जेनेरशन को भी लॉन्च करेगी।

वहीं टाटा हैरियर ने जनवरी 2022 में अपनी बिक्री में 10.6 प्रतिशत का उछाल देखा है, पिछले महीने इसकी 2,702 यूनिट की बिक्री हुई है, वहीं जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 2,443 यूनिट का था था। भारत में जून 2021 में लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी ने पिछले महीने इसकी 2,608 यूनिट की बिक्री की है।MG Astor Variants details-4इसी तरह जनवरी 2022 में कुशाक की सिबलिंग फॉक्सवैगन तैगुन की 2,432 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं 2,068 यूनिट के साथ एमजी एस्टर को सूची में नौवां स्थान मिला है। वहीं एमजी हेक्टर को सूची में दसवां स्थान मिला है और इसकी 32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,039 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि जनवरी 2021 में इसकी 3,003 यूनिट की बिक्री हुई थी।