फरवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 मिड-साइज एसयूवी – क्रेटा, सेल्टोस, एक्सयूवी700, एस्टर

Mahindra XUV700

फरवरी 2022 में हुंडई क्रेटा 9,606 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही है

भारत में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता भी दिनों-दिन बढ़ रही है और ये कारें संबंधित ब्रांड के बिक्री के अच्छे आंकड़े दर्ज कर रही हैं। फरवरी 2022 में हुंडई क्रेटा 9,606 यूनिट की बिक्री के साथ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही है, हालाँकि फरवरी 2021 में इसकी 12,428 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 21.5 फीसदी की गिरावट है।

वहीं फरवरी 2022 में किआ सेल्टोस को 6,575 यूनिट के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 8,305 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 20.8 फीसदी की गिरावट है। किआ सेल्टोस फेसलिफ़्ट संस्करण के जल्द ही भारत में मामूली कॉस्मेटिक अपडेट और पैनोरैमिक सनरूफ के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

महिंद्रा ने पिछले साल फेस्टिव सीजन में एक्सयूवी700 को लॉन्च किया था और फरवरी 2022 में यह 4,138 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है। वहीं पिछले महीने टाटा हैरियर की 2,619 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 2,030 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29 फीसदी की वृद्धि है।Hyundai Creta_-9

टॉप 10 मिड-साइज एसयूवी फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. हुंडई क्रेटा (-22.7%) 9,606 12,248
2. किआ सेल्टोस (-20.8%) 6,575 8,305
3. महिंद्रा एक्सयूवी700 4,138
4. टाटा हैरियर (29%) 2,619 2,030
5. महिंद्रा स्कॉर्पियो (-26%) 2,610 3,532
6. हुंडई अलकाज़ार 2,516
7. फॉक्सवैगन तैगुन 2,388
8. स्कोडा कुशाक 2,307
9. एमजी एस्टर 2,275
10. एमजी हेक्टर (-42.5%) 2,102 3,662

वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री में सालाना आधार पर 26 फीसदी की गिरावट हुई है, क्योंकि फरवरी 2022 में इसकी 2,610 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं फरवरी 2021 में यह आंकड़ा 3,532 यूनिट का था। महिंद्रा इस साल के मध्य तक स्कार्पियो के नए जनरेशन को लॉन्च करेगी। वहीं हुंडई की अलकाजार को भी पिछले महीने अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी ने फरवरी 2022 में इसकी 2,516 यूनिट की बिक्री की है।

वहीं फॉक्सवैगन ने भी पिछले साल के फेस्टिव सीजन में अपनी तैगुन एसयूवी को लॉन्च किया था और इसे बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फरवरी 2022 में इसकी 2,388 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं स्कोडा कुशाक भी देश में जून 2021 में लॉन्च हुई थी और कंपनी पिछले महीने इसकी 2,307 यूनिट की बिक्री करने में सफल रही है।MG Astor-9इसी तरह एमजी एस्टर भी देश में एक अपेक्षाकृत नया प्रोडक्ट है और पिछले महीनें इसकी 2,275 यूनिट की बिक्री हुई है। यह एमजी इंडिया की पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है। वहीं एमजी हेक्टर की फरवरी 2022 में 2,102 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 3,662 यूनिट के मुकाबले 42.5 फीसदी की गिरावट है।