अप्रैल 2022 की बिक्री में टॉप 10 मिड-साइज एसयूवी – क्रेटा, एक्सयूवी700, सेल्टोस, हैरियर

2022 Hyundai Creta Knight Edition

हुंडई क्रेटा ने अप्रैल 2022 में 12,651 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट का नेतृत्व किया है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 12,463 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 फीसदी की वृद्धि है

भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हाल के दिनों में वृद्धि देखी गई है और ये संबधित ब्रांड के लिए बिक्री के अच्छे आंकड़े दर्ज कर रही हैं और यह वृद्धि अप्रैल 2022 के महीने में भी जारी रही। अप्रैल 2022 में हुंडई क्रेटा एक बार फिर से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी बनकर उभरी है। हुंडई ने मई 2022 में क्रेटा की कुल मिलाकर 12,651 यूनिट की बिक्री की है।

इसके मुकाबले अप्रैल 2021 में क्रेटा की 12,463 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 2 फीसदी की वृद्धि है। हुंडई इस साल के अंत तक देश में क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन को भी लाने की योजना बना रही है। वहीं किआ सेल्टोस 7,506 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 8,086 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है।

इसी प्रकार महिंद्रा एक्सयूवी700 पिछले महीने 4,494 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं टाटा मोटर्स ने हैरियर की अच्छी बिक्री दर्ज की है और पिछले महीने इसकी 2,785 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके मुकाबले अप्रैल 2021 में हैरियर की 1,712 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 63 फीसदी की शानदार वृद्धि है।mahindra xuv700-24

टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी  अप्रैल 2022  अप्रैल 2021
1. हुंडई क्रेटा (2%) 12,651 12,463
2. किआ सेल्टोस (-7%) 7,506 8,086
3. महिंद्रा XUV700 4,494
4. टाटा हैरियर (63%) 2,785 1,712
5. महिंद्रा स्कार्पियो (-24%) 2,712 3,577
6. VW तैगुन 2,631
7. हुंडई अलकाज़ार   2,422
8. स्कोडा कुशॉक 2,413
9. टाटा सफारी (37%) 2,071 1,514
10. MG हेक्टर (-33%) 1,448 2,147

महिंद्रा ने अप्रैल 2022 में स्कार्पियो की 24 फीसदी की गिरावट के साथ 2,712 यूनिट की बिक्री की है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 3,577 यूनिट का था। महिंद्रा जल्द ही स्कॉर्पियो के नए जेनरेशन को लाने वाली है और हाल ही में कंपनी ने इसके पहले टीजर को जारी किया है। वहीं फॉक्सवैगन ने पिछले महीने तैगुन की 2,631 यूनिट की बिक्री की है और यह ब्रांड के लिए लगातार अच्छी बिक्री के आंकड़े दर्ज कर रही है।

वहीं हुंडई ने पिछले महीने अलकाज़ार की कुल मिलाकर 2,422 यूनिट की बिक्री की है। वहीं स्कोडा ने कुशॉक की कुल मिलाकर 2,413 यूनिट की बिक्री की है। स्कोडा ने हाल ही में भारत में कुशाक के मोंटे कार्लो एडिशन को लॉन्च किया है, जो इस रेंज का एक टॉप वेरिएंट है और इस वेरिएंट को रेग्यूलर मॉडल के मुकाबले कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट दिए गए हैं।tata safari persona orcus whiteअप्रैल 2022 में टाटा सफारी को सूची में नौवा स्थान मिला है और इसकी कुल मिलाकर 2,071 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,514 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 37 फीसदी की वृद्धि है। वहीं एमजी हेक्टर की कुल मिलाकर 1,448 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 2,147 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33 फीसदी की गिरावट है।