जून 2022 की बिक्री में टॉप 10 मिड-साइज एसयूवी – क्रेटा, सेल्टोस, XUV700, हैरियर

mahindra XUV700-25
Pic Source: Bibin C

हुंडई क्रेटा जून 2022 में 13,790 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट में शीर्ष पर रही है, जो जून 2021 में बेची गई 9,941 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 फीसदी की वृद्धि है

जून 2022 के महीने में हुंडई क्रेटा मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में पहले स्थान पर रही है और कंपनी ने जून 2022 में इसकी कुल  13,790 यूनिट की बिक्री की है। वहीं पिछले साल की समान अवधि के दौरान इसकी 9,941 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो  सालाना आधार पर 38.7 प्रतिशत की वृद्धि है। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में भी इस फाइव-सीटर एसयूवी को बड़ा अपग्रेड मिलेगा।

क्रेटा फेसलिफ्ट पूरी तरह से नए सिरे से डिजाइन किए गए एक्सटीरियर के साथ आएगी, जबकि इंटीरियर नई सुविधाओं और प्रौद्योगिकियों को प्राप्त करेगा और संभवतः इसे ADAS भी मिलेगा। वहीं सूची में किआ सेल्टोस 8,388 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जबकि जून 2021 में इसकी 8,549 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की गिरावट है।

वहीं महिंद्रा XUV700 कुल 6,022 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रही है। सेमी-कंडक्टर की कमी के मुद्दों को कुछ हद तक ठीक करने के साथ, हाल के महीनों में कई मध्यम आकार की एसयूवी का उत्पादन काफी बढ़ गया है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो पिछले महीने चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी थी।

2022 Hyundai Creta Knight Edition

टॉप 10 मिड-साइज एसयूवी जून 2022 जून 2021
1. हुंडई क्रेटा (38.7%) 13,790 9,941
2. किआ सेल्टोस (-2%) 8,388 8,549
3. महिंद्रा XUV700  6,022
4. महिंद्रा स्कार्पियो (-0.7%)  4,131 4,160
5. टाटा हैरियर (48%)   3,015 2,041
6. एमजी हेक्टर (-20%) 2,402 3,002
7. स्कोडा कुशाक 2,983
8. हुंडई अलकाज़ार (-36%) 1,986 3,103
9. टाटा सफारी (8%)  1,869 1,730
10. एमजी एस्टर   1,640

स्कॉर्पियो की जून 2022 में 4,131 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेचीं गई 4,160 यूनिट के मुकाबले 0.7 फीसदी की गिरावट है। वहीं हाल ही में नई स्कॉर्पियो एन को पेश किया गया था और इसकी बुकिंग प्रक्रिया और टेस्ट ड्राइव चुनिंदा शहरों में शुरू हो गई है। यह पूरी तरह से अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ एक नई लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित है।

स्कॉर्पियो एन 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प हैं जबकि 4WD सिस्टम केवल डीजल टॉप-स्पेक ट्रिम में उपलब्ध है। वहीं टाटा हैरियर की जून 2021 में 2,041 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने कुल 3,015 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 48 प्रतिशत की वृद्धि है।

kushaq monte carlo-5सूची के दूसरे भाग में एमजी हेक्टर 2,402 यूनिट के साथ स्कोडा कुशाक, हुंडई अलकाज़ार, टाटा सफारी और एमजी एस्टर से आगे छठे स्थान पर रही है। वहीं कुशाक की पिछले महीने 2,983 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं अलकाज़ार, सफारी और एस्टर की पिछले महीने क्रमशः 1,986, 1,869 और 1,640 यूनिट की बिक्री हुई है।