अक्टूबर 2024 की बिक्री में टॉप 10 हैचबैक – स्विफ्ट, बलेनो, ऑल्टो, निओस, i20, ग्लैंज़ा

अक्टूबर 2024 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक के रूप में उभरी है और इसकी 17,539 यूनिट की बिक्री हुई है

अक्टूबर 2024 के महीने में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट 17,539 यूनिट के साथ सूची में पहले स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 20,598 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 15 फीसदी की गिरावट है। मारुति स्विफ्ट ने कुछ महीनों पहले नई पीढ़ी में प्रवेश किया था।

वहीं मारुति सुजुकी बलेनो ने 16,082 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान बेची गई 16,594 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट है। वैगनआर को साल-दर-साल 37 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट का सामना करना पड़ा है। अक्टूबर 2023 में बिक्री 22,080 यूनिट से घटकर अक्टूबर 2024 में 13,922 रही है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो ने 8,548 यूनिट की बिक्री हासिल करते हुए चौथा स्थान हासिल किया, जो अक्टूबर 2023 में 11,200 यूनिट की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि है। हुंडई ग्रैंड आई10 निओस ने 6,235 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया, जो अक्टूबर 2023 में बेची गई 6,552 यूनिट की तुलना में 5 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है।

maruti baleno_
Pic Source: Vaibhav Nande
टॉप 10 हैचबैकअक्टूबर 2024अक्टूबर 2023
1. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (-15%)17,53920,598
2. मारुति सुजुकी बलेनो (-3%)16,08216,594
3. मारुति सुजुकी वैगनआर (-37%)13,92222,080
4. मारुति सुजुकी ऑल्टो (-24%)8,54811,200
5. हुंडई ग्रैंड i10 निओस (-5%)6,2356,552
6. हुंडई i20 (-26%)5,3547,212
7. टाटा टियागो (-13%)4,8625,356
8. टोयोटा ग्लैंज़ा (-10%)4,2734,724
9. मारुति सुजुकी सेलेरिओ (-29%)3,0444,317
10. टाटा अल्ट्रोज़ (-56%)2,6425,984

हुंडई i20 ने 5,354 यूनिट की बिक्री के साथ हैचबैक बिक्री में छठा स्थान हासिल किया, जो अक्टूबर 2023 में बेची गई 7,212 यूनिट की तुलना में 26 प्रतिशत की गिरावट है। प्रीमियम हैचबैक रैंकिंग में अपने छोटे भाई ग्रैंड i10 Nios से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालाँकि इसने टोयोटा ग्लैंज़ा और टाटा अल्ट्रोज़ जैसे अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया।

इस बीच, टाटा टियागो ने 4,862 यूनिट की बिक्री के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जो 13 प्रतिशत की महत्वपूर्ण गिरावट को दर्शाता है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसकी 5,356 यूनिट की बिक्री हुई थी। टोयोटा ग्लैंज़ा ने अक्टूबर 2024 में 4,273 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष बेची गई 4,724 यूनिट की तुलना में 10 प्रतिशत की गिरावट है।

tata-altroz-racer-11.jpg

वहीं मारुति सुजुकी सेलेरियो 3,044 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही, जो बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान बेची गई 4,317 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की गिरावट है। टाटा अल्ट्रोज़ की बिक्री में साल-दर-साल 56 फीसदी की गिरावट देखी गई है। अक्टूबर 2024 में बिक्री घटकर 2,642 यूनिट रह गई, जो पिछले साल के इसी महीने में 5,984 यूनिट थी, जिससे यह सूची में दसवें स्थान पर रही।