मई 2024 में टॉप 10 हैचबैक बिक्री चार्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट 19,393 यूनिट के साथ पहले स्थान पर रही है
मई 2024 में, मारुति सुजुकी की हाल ही में लॉन्च की गई नई पीढ़ी की स्विफ्ट ने घरेलू स्तर पर 19,393 यूनिट की बिक्री के साथ हैचबैक बिक्री चार्ट का नेतृत्व किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी 17,346 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। लोकप्रिय हैचबैक वैगनआर 14,492 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।
जबकि मई 2023 में इसकी 16,258 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है। मारुति सुजुकी बलेनो ने 12,842 यूनिट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 18,733 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 31 फीसदी की गिरावट है। 7,675 यूनिट की बिक्री के साथ ऑल्टो चौथी सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक रही। टाटा टियागो 8,133 यूनिट की तुलना में 5,927 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही, जो साल-दर-साल 27 प्रतिशत की कमी को दर्शाती है।
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस ने 6,385 यूनिट की तुलना में 5,328 यूनिट की बिक्री के साथ छठा स्थान हासिल किया, जो बिक्री में 17 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है। हुंडई i20 पिछले महीने 5,169 यूनिट की बिक्री के साथ में सातवें स्थान पर रही, जो कि 6,094 इकाइयों से कम है, जो साल-दर-साल 15 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।
टॉप 10 हैचबैक | मई 2024 | मई 2023 |
1. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (12%) | 19,393 | 17,346 |
2. मारुति सुजुकी वैगनआर (-11%) | 14,492 | 16,258 |
3. मारुति सुजुकी बलेनो (-31%) | 12,842 | 18,733 |
4. मारुति सुजुकी ऑल्टो (-18%) | 7,675 | 9,368 |
5. टाटा टियागो (-27%) | 5,927 | 8,133 |
6. हुंडई ग्रैंड i10 निओस (-17%) | 5,328 | 6,385 |
7. हुंडई i20 (-15%) | 5,169 | 6,094 |
8. टाटा अल्ट्रोज़ (-8%) | 4,983 | 5,420 |
9. टोयोटा ग्लैंजा (-13%) | 4,517 | 5,179 |
10. मारुति सुजुकी सेलेरिओ (3%) | 3,314 | 3,216 |
विशेष रूप से, स्विफ्ट और सेलेरियो को छोड़कर सभी शीर्ष दस हैचबैक में साल-दर-साल नकारात्मक बिक्री वृद्धि का अनुभव हुआ, जो हैचबैक की लोकप्रियता में सामान्य गिरावट का संकेत देता है क्योंकि अधिक ग्राहक कॉम्पैक्ट एसयूवी का विकल्प चुनते हैं। टाटा अल्ट्रोज़ की 4,983 यूनिट की बिक्री दर्ज की गईं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी 5,420 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप साल-दर-साल 8 प्रतिशत की गिरावट आई और यह सूची में आठवें स्थान पर रही।
टाटा ने कुछ हफ्ते पहले रेसर टॉप-स्पेक ट्रिम को जोड़ते हुए अल्ट्रोज़ की रेंज से कुछ वेरिएंट को बाहर कर दिया। प्रदर्शन-आधारित अल्ट्रोज़ रेसर 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का अधिकतम टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
टोयोटा ग्लैंजा की 4,517 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 5,179 यूनिट्स का था, जो साल-दर-साल 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। मारुति सुजुकी सेलेरियो ने 3,314 यूनिट के साथ दसवां स्थान हासिल किया, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान बेची गई 3,216 यूनिट से थोड़ा अधिक है, जो बिक्री में साल-दर-साल 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।