अक्टूबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 हैचबैक – ऑल्टो, बलेनो, स्विफ्ट, ग्रैंड i10, टियागो

मारुति सुजुकी ऑल्टो अक्टूबर 2022 में हैचबैक बिक्री सूची में शीर्ष पर रही है और कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 21,260 यूनिट की बिक्री की है

अक्टूबर 2022 के महीने में मारुति सुजुकी ऑल्टो नई पीढ़ी के K10 के लॉन्च के सौजन्य से हैचबैक बिक्री चार्ट में टॉप पर रही है। एंट्री-लेवल हैचबैक की पिछले महीने कुल मिलाकर 21,260 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी 17,389 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें साल दर साल 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं मारुति वैगन आर लगातार कंपनी के लिए बिक्री के अच्छे आंकड़े दर्ज कर रही है और पिछले महीने इसकी 17,945 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेचीं गयी 12,335 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 45 प्रतिशत वृद्धि है। वहीं कंपनी स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक की अक्टूबर 2021 में 88 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,231 यूनिट बेचने में सफल रही है, जबकि अक्टूबर 2021 में यह आंकड़ा 9,180 यूनिट का था।

वहीं मारुति बलेनो पिछले महीने देश में चौथी सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक थी, क्योंकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 15,573 यूनिट के मुकाबले 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इसकी 17,149 यूनिट की बिक्री हुई है। बलेनो को इस साल की शुरुआत में एक प्रमुख अपडेट मिला था जिसमें एक्सटीरियर अपडेट और नई तकनीक और सुविधाओं के साथ एक नया इंटीरियर था।

maruti baleno_
Pic Source: Vaibhav Nande
टॉप 10 हैचबैकअक्टूबर 2022अक्टूबर 2021
1. मारुति सुजुकी ऑल्टो (22%)21,26017,389
2. मारुति सुजुकी वैगन आर  (45%)17,94512,335
3. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (88%)17,2319,180
4. मारुति सुजुकी बलेनो (10%)17,14915,573
5. हुंडई ग्रैंड i10 (47%)8,8556,042
6. हुंडई i20 (77%)7,8144,414
7. टाटा टियागो (78%)7,1874,040
8. टाटा अल्ट्रोज़ (-7%)4,7705,128
9. मारुति सुजुकी इग्निस (211%)4,7431,526
10. मारुति सुजुकी सेलेरिओ (115%)4,2961,999

वहीं हुंडई ग्रैंड i10 निओस 8,855 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इसकी 6,042 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें साल दर साल 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं  i20 प्रीमियम हैचबैक 7,814 यूनिट की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही है।

वहीं अक्टूबर 2021 में i20 की 4,414 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 77 प्रतिशत की वृद्धि है। टाटा मोटर्स  की टियागो और अल्ट्रोज़ टॉप 10 में शामिल रही हैं। टाटा टियागो ने अपनी बिक्री में 78 प्रतिशत की वृद्धि देखी है और पिछले महीने इसकी कुल 7,187 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अक्टूबर 2021 में यह आंकड़ा 4,040 यूनिट का था।

hyundai i20 nline starry night colorवहीं टाटा अल्ट्रोज़ की अक्टूबर 2021 में 5,128 यूनिट के मुकाबले 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछले महीने 4,770 यूनिट की बिक्री हुई है। मारुति सुजुकी इग्निस 4,743 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही, जबकि सेलेरियो ने भी शीर्ष दस में जगह बनाई है।