अक्टूबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 हैचबैक – ऑल्टो, बलेनो, क्विड, वैगनआर, अल्ट्रोज़, i20

अक्टूबर 2021 में मारुति सुजुकी ऑल्टो 17,389 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही

अक्टूबर 2021 में मारुति सुजुकी ऑल्टो हैचबैक बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर रही क्योंकि 2020 में इसी अवधि के दौरान 17,850 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने इसकी 17,389 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि सालाना आधार पर 2.5 फीसदी की गिरावट है। वहीं बलेनो पिछले महीने देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक थी।

अक्टूबर 2021 में प्रीमियम हैचबैक बलेनो की 15,573 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 के 21,971 यूनिट के मुकाबले 29 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं मारुति सुजुकी वैगन आर हैचबैक की पिछले महीने 12,335 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 18,703 यूनिट थी। इसकी बिक्री में सालना आधार पर 34 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

वहीं मारुति सुजुकी स्विफ्ट को 9,180 यूनिट के साथ सूची में चौथा स्थान मिला है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 24,589 यूनिट का था। इस तरह सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 62.6 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं इसकी मुख्य प्रतिद्वंदी ग्रैंड आई10 निओस देश में पांचवीं सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक थी।2021 Maruti Swift-5

मॉडलअक्टूबर 2021अक्टूबर 2020
1. मारुति ऑल्टो (-2.5%)17,38917,850
2. मारुति बलेनो (-29%)15,57321,971
3. मारुति वैगनआर (-34%)12,33518,703
4. मारुति स्विफ्ट (-62.6%)9,18024,589
5. हुंडई ग्रैंड i10 (-56.8%)6,04214,003
6. टाटा अल्ट्रोज़ (-23.8%)5,1286,730
7. मारुति एस-प्रेसो (-58.1%)4,44210,612
8. हुंडई i20 + i20 N Line (-47.4%)4,4148,399
9. टाटा टियागो (-33.5%)4,0406,083
10. रेनो क्विड (-49.3%)2,7235,371

हुंडई ग्रैंड i10 निओस हैचबैक की पिछले महीने 14,000 यूनिट के मुकाबले 6,042 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि सालाना आधार पर 56.8 फीसदी की गिरावट है। वहीं टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक की अक्टूबर 2021 में 5,128 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 के 6,730 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23.8 फीसदी कि गिरावट है।

वहीं मारुति सुजुकी एस-प्रेसो ने पिछले महीने 4,442 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जबकि 2020 में इसी अवधि के दौरान इसकी 10,612 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो कि सालाना आधार पर 58.1 प्रतिशत की गिरावट है। हुंडई i20 और हाल ही में लॉन्च हुई i20 N लाइन की संयुक्त बिक्री भारतीय बाजार में 47.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,399 यूनिट रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 4,414 यूनिट का था।tata Tiago NRG-3टाटा मोटर्स की एंट्री-लेवल टियागो हैचबैक 4,040 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर रही, जबकि 2020 में इसी अवधि के दौरान इसकी 6,083 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो कि सालना आधार पर 33.5 प्रतिशत की गिरावट है। जबकि रेनो क्विड ने 2,723 यूनिट के साथ शीर्ष दस हैचबैक में अपना स्थान बनाया लेकिन इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 49.3 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।