नवंबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 हैचबैक – ऑल्टो, बलेनो, स्विफ्ट, i10, टियागो, अल्ट्रोज़

tata altroz_-2
Pic Source: Nageshwar Green Deck

नवंबर 2022 में मारुति सुजुकी बलेनो 20,945 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है

नवंबर 2022 के महीने में मारुति सुजुकी की बलेनो 20,945 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ हैचबैक बिक्री चार्ट में टॉप पर रही है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इसकी 9,931 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सालाना आधार पर 111 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई है। बलेनो पिछले महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार भी रही है।

प्रीमियम हैचबैक को इस साल की शुरुआत में एक बड़ा अपडेट मिला था। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर में बदलाव के साथ साथ इसे कई अधिक आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश किया था, जिसका फायदा कंपनी को स्पष्ट तौर पर मिला है। वहीं ऑल्टो रेंज में इस कैलेंडर वर्ष में भी विस्तार देखा गया है, क्योंकि कुछ महीने पहले नई पीढ़ी की ऑल्टो K10 की शुरुआत हुई थी।

एंट्री-लेवल हैचबैक की पिछले महीने 15,663 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इसकी 13,812 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। वहीं स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक की पिछले महीने 14,568 यूनिट के मुकाबले 4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,153 यूनिट की बिक्री हुई है।

maruti baleno-36

टॉप 10 हैचबैक  नवंबर 2022 नवंबर 2021
1. मारुति सुजुकी बलेनो (111%) 20,945 9,931
2. मारुति सुजुकी ऑल्टो (13%) 15,663 13,812
3. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (4%) 15,153 14,568
4. मारुति सुजुकी वैगनआर (-13%) 14,720 16,853
5. हुंडई ग्रैंड i10 निओस (46%) 7,961 5,466
6. हुंडई i20 (65%) 7,236 4,391
7. टाटा टियागो (2%) 5,097 4,998
8. मारुति सुजुकी इग्निस (239%) 5,087 1,499
9. टाटा अल्ट्रोज़ (68%) 5,084 3,025
10. टोयोटा ग्लैंजा (131%) 4,393 1,904

अगली पीढ़ी की स्विफ्ट वर्तमान में विकास के अधीन है और 2024 की शुरुआत में भारत जैसे बाजारों में पहुंचने से पहले अगले साल इसकी वैश्विक शुरुआत होने की उम्मीद है। इसे नए 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर के-सीरीज डुअलजेट मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इसमें 35-40 kmpl की माइलेज का दावा किया जाएगा।

वहीं वैगन आर 2021 में इसी अवधि के दौरान 16,853 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने 14,720 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही, जिसमें सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वहीं हुंडई की ग्रैंड i10 निओस पिछले महीने भारत में पांचवीं सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक रही है और कंपनी ने इसकी कुल 7,961 यूनिट की बिक्री की है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 5,466 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 46 फीसदी की वृद्धि है।

hyundai i20 nline-8

वहीं पिछले महीने हुंडई की i20 कुल 7,236 यूनिट के साथ सूची में छटवें स्थान पर रही है, जो नवंबर 2021 में बेचीं गई 4,391 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 65 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टाटा टियागो, मारुति सुजुकी इग्निस, टाटा अल्ट्रोज़ ​​और टोयोटा ग्लैंजा भी सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही हैं।