मार्च 2022 की बिक्री में टॉप 10 हैचबैक – वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो, आई10, अल्ट्रोज, इग्निस

maruti baleno facelift-16
maruti baleno

मारुति वैगनआर मार्च 2022 में 24,634 यूनिट की बिक्री के साथ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 18,757 यूनिट के मुकाबले 31 फीसदी की वृद्धि है

भारत में अपना कारोबार कर रही कार निर्माता कंपनियों ने अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और मारुति वैगनआर मार्च 2022 में 24,634 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 18,757 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 31 फीसदी की वृद्धि है।

मार्च 2022 में मारूति सुजुकी बलेनो कुल 14,520 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 21,217 यूनिट के मुकाबले 32 फीसदी की गिरावट है। कंपनी ने हाल ही में अपडेटेड बलेनो को लॉन्च किया था जिसका फायदा इसकी बिक्री में देखा जा सकता है। वहीं मारूति सुजुकी स्विफ्ट 13,623 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 21,714 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 37 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह मार्च 2022 में हुंडई ग्रैंड आई10 की कुल मिलाकर 9,687 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 11,020 यूनिट के मुकाबले 12 फीसदी की गिरावट है। वहीं सूची में मारुति एस-प्रेसो को 7,870 यूनिट की बिक्री के साथ  पाँचवा स्थान मिला है, जो मार्च 2021 में बेची गई 7,252 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9 फीसदी की वृद्धि है।2022 Maruti Suzuki WagonR

टॉप 10 हैचबैक मार्च 2022 मार्च 2021
1. मारुति सुजुकी वैगनआर (31%) 24,634 18,757
2. मारूति सुजुकी बलेनो (32%) 14,520 21,217
3. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (-37%) 13,623 21,714
4. हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (-12%) 9687 11,020
5. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (9%) 7870 7252
6. मारुति सुजुकी ऑल्टो (-56%) 7621 17,401
7. मारुति सुजुकी सेलेरियो (36%) 6442 4720
8. टाटा अल्ट्रोज (37.39%) 4,727 7,550
9. हुंडई आई20 (-48.11%) 4,693 9,045
10. मारुति सुजुकी इग्निस (3%) 4472  4359

मारूति सुजुकी ने पिछले महीने ऑल्टो की कुल 7,621 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 17,401 यूनिट के मुकाबले 56 फीसदी की भारी गिरावट है। अगली पीढ़ी की ऑल्टो के इस साल के अंत या 2023 की शुरुआत में बिक्री के लिए जाने की उम्मीद है और इसे पहले ही सार्वजनिक सड़कों पर कई बार परीक्षण करते देखा जा चुका है। वहीं मारुति सुजुकी सेलेरियो की पिछले महीने 6,442 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 4,720 यूनिट के मुकाबले 36 फीसदी की वृद्धि है।

मारूति सुजुकी सेलेरियो की बिक्री से स्पष्ट है कि कंपनी को पिछले साल फेस्टिव सीजन में पेश की गई इसकी नई जेनरेशन और इस साल पेश की गई सेलेरियो सीएनजी का फायदा मिला है। वहीं पिछले महीने टाटा अल्ट्रोज भी 4,727 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही है। हालाँकि मार्च 2021 में इसकी 7,550 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 37.39 फीसदी की गिरावट है।Tata Altroz Turboवहीं हुंडई ने पिछले महीने आई20 की कुल मिलाकर 4,693 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 9,045 यूनिट के मुकाबले 48.11 फीसदी की गिरावट है। वहीं मारूति सुजुकी इग्निस को सूची में अंतिम स्थान मिला है और पिछले महीनें इसकी कुल 4,472 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 4,359 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3 फीसदी की वृद्धि है।