फरवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 हैचबैक – स्विफ्ट, बलेनो, सेलेरिओ, आई10, टियागो

2022 Maruti Suzuki Baleno

मारुति सुजुकी स्विफ्ट फरवरी 2022 में 19,202 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है, जो कि फरवरी 2021 में बेचीं गई 20,264 यूनिट के मुकाबले 5.2 फीसदी की गिरावट है

भारत में एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है, वहीं सेडान सेगमेंट की बिक्री में कमी आई है, लेकिन हैचबैक सेगमेंट की लोकप्रियता आज भी सबसे ज्यादा है और कारों की कुल बिक्री में इनकी संख्या सबसे ज्यादा होती है। फरवरी 2022 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट 19,202 यूनिट की बिक्री के साथ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है। हालाँकि फरवरी 2021 में इसकी 20,264 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 5.2 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह मारुति सुजुकी वैगनआर पिछले महीने 14,669 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 18,728 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21.6 फीसदी की गिरावट है। मारुति सुजुकी बलेनो ने भी फरवरी के महीने 37.3 फीसदी की गिरावट देखी और इसकी 12,570 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके मुकाबले बलेनो की फरवरी 2022 में 20,070 यूनिट की बिक्री हुई थी।

मारुति ने पिछले महीने 2022 बलेनो को अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ लॉन्च किया था, साथ ही सेगमेंट में कई नए फीचर्स के साथ 6 एयरबैग भी दिए गए हैं। कंपनी को आने वाले महीनों में इसकी बिक्री में वृद्धि होने कि उम्मीद है। वहीं मारुति सुजुकी ऑल्टो ने भी 31.7 फीसदी की गिरावट के साथ 11,551 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो एक साल पहले इसी महीने में 16,919 यूनिट थी।maruti celerio

टॉप 10 हैचबैक फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. मारूति सुजुकी स्विफ्ट (-5.2%) 19,202 20,264
2. मारूति सुजुकी वैगनआर (-21.6%) 14,669 18,728
3. मारूति सुजुकी बलेनो (-37.3%) 12,570 20,070
4. मारूति सुजुकी ऑल्टो (-31.7%) 11,551 16,919
5. मारूति सुजुकी सेलेरियो (59.2%) 9,896 6,214
6. हुंडई ग्रैंड आई10 (-16.7%) 8,552 10,270
7. मारूति सुजुकी एस-प्रेसो (15.6%) 8,140 7040
8. हुंडई आई20 (-35.2%) 5,830 9,001
9. टाटा अल्ट्रोज (-26.6%) 5,011 6,832
10. टाटा टियागो (-39.7%) 4,091 6,787

वहीं मारुति सेलेरियो ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 59.2 फीसदी की बिक्री देखी है, क्योंकि फरवरी 2022 में इसकी 9,896 यूनिट की बिक्री हुई है, वहीं फरवरी 2021 में यह आंकड़ा केवल 6,214 यूनिट का था। कंपनी को नई जनरेशन सेलेरिओ का फायदा मिला है। वहीं हुंडई ग्रैंड आई10 फरवरी 2022 में 8,552 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में छटवें स्थान पर रही है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 10,270 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16.7 फीसदी की गिरावट है।

पिछले महीने मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो की 15.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 8,140 यूनिट की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा 7,040 यूनिट का था। वहीं हुंडई ने पिछले महीने आई20 की 5,830 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 9,001 यूनिट के मुकाबले 35.2 फीसदी की गिरावट है।Tata Altroz DCAवहीं टाटा अल्ट्रोज़ ने भी अपनी बिक्री में 26.6 फीसदी की गिरावट देखी है, क्योंकि फरवरी 2022 में इसकी 5,011 यूनिट की बिक्री हुई है, वहीं फरवरी 2021 में यह आंकड़ा 6,832 यूनिट का था। वहीं टाटा टियागो को 4,091 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 6,787 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39.7 फीसदी की गिरावट है।