अगस्त 2021 की बिक्री में टॉप 10 हैचबैक – बलेनो, ऑल्टो, आई20, अल्ट्रोज़, क्विड

अगस्त 2021 में मारूति सुजुकी बलेनो 15,646 यूनिट की बिक्री के साथ केवल हैचबैक सेगमेंट की ही नहीं, बल्कि देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है

अगस्त 2021 में मारूति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक बलेनो की 15,646 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 10,742 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 46 फीसदी की वृद्धि है। बलेनो अपनी इस बिक्री के साथ केवल हैचबैक सेगमेंट की ही नहीं, बल्कि देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर भी उभरी है।

मारूति सुजुकी ऑल्टो ने भी बिक्री के मामले में अपना दबदबा बरकरार रखा है और 13,236 यूनिट की बिक्री के साथ केवल हैचबैक सेगमेंट की नहीं, बल्कि देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। हालांकि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 8 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि अगस्त 2020 में यह आंकड़ा 14,397 यूनिट का था।

पिछले महीने मारूति सुजुकी स्विफ्ट 12,483 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 14,869 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट है। सूची में चौथा स्थान मारूति सुजुकी वैगनआर को 9,628 यूनिट की बिक्री के साथ मिला है, जो कि पिछले साल यानि अगस्त 2020 में बेची गई 13,770 यूनिट के मुकाबले 30 फीसदी की गिरावट है।
maruti baleno

टॉप 10 हैचबैकअगस्त 2021अगस्त 2020
1. मारुति सुजुकी बलेनो (46%)15,64610,742
2. मारुति सुजुकी ऑल्टो (-8%)13,23614,397
3. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (-16%)12,48314,869
4. मारुति सुजुकी वैगनआर (-30%)9,62813,770
5. हुंडई ग्रैंड i10 निओस (-21%)8,02310,190
6. हुंडई i20 (-5%)7,3407,765
7. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (36%)7,2255,312
8. टाटा अल्ट्रोज (25%)6,1754,951
9. टाटा टियागो (-1%) 5,6585,743
10. रेनो क्विड (-19%)2,9693,677

अगस्त 2021 में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की 8,023 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 10,190 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21 फीसदी की गिरावट है। इसी तरह हुंडई आई20 की अगस्त 2021 में 7,765 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अगस्त 2020 में बेची गई 7,340 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5 फीसदी की गिरावट है।

हालांकि मारूति एस-प्रेसो की अगस्त 2021 में 7,225 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल बेची गई 5,312 यूनिट के मुकाबले 36 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टाटा अल्ट्रोज की अगस्त 2021 में 6,175 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल अगस्त 2020 में बेची गई 4,951 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 25 फीसदी की वृद्धि है।
tata-altroz-2.jpgटाटा मोटर्स ने अगस्त 2021 में अपनी लोकप्रिय हैचबैक टियागो की 5,658 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि यानि अगस्त 2020 में बेची गई 5,743 यूनिट के मुकाबले मात्र 1 फीसदी की गिरावट है। पिछले महीने रेनो क्विड भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही और कंपनी ने इसकी 2,969 यूनिट की बिक्री की है, जो कि अगस्त 2020 में बेची गई 3,677 यूनिट के मुकाबले 19 फीसदी की गिरावट है।