
भारत में सब-4-मीटर एसयूवी और क्रॉसओवर सबसे प्रतिस्पर्धा वाला सेगमेंट है और आने वाले महीनों में इसमें और नए वाहन जुड़ सकते हैं
भारत में कार खरीदने का सबसे बड़ा पहलू इसकी कीमत के साथ-साथ माइलेज भी है। कहने का अर्थ है कि कार की सस्ती कीमत और बेहतर माइलेज ही भारत में कार खरीददारी का सबसे बड़ा फैक्टर है। इसके बाद सेफ्टी इक्विपमेंट, फीचर्स, पॉवरट्रेन आदि को महत्व दिया जाता है। पिछले कुछ सालों में भारत में सब-4-मीटर एसयूवी और क्रॉसओवर सेगमेंट को काफी लोकप्रियता मिली है, लिहाजा इस लेख में हमने भारत में उपलब्ध 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की सूची तैयार की है:
1. किआ सोनेट (Kia Sonet)
किआ सोनेट भारतीय बाजार में सबसे अधिक माइलेज देने वाली सब-4-मीटर एसयूवी है, जो 1.5-लीटर डीजल इंजन में 24.1 किमी प्रति लीटर का दावा करती है। यह यूनिट 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा प्रस्ताव पर 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट भी है।
2. फोर्ड फ्रीस्टाइल (Ford Freestyle)
फोर्ड फ्रीस्टाइल सब-4-मीटर एसयूवी और क्रॉसओवर सेगमेंट में प्रत्यक्ष भागीदार नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से यहाँ इसका उल्लेख करना जरूरी है। इस क्रॉसओवर के साथ आने वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है और इसे स्टैंडर्ड के रूप में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है। फोर्ड फ्रीस्टाइल में 23.8 किमी प्रति लीटर की माइलेज क्षमता है।

3. होंडा डब्ल्यूआर-वी (Honda WR-V)
होंडा डब्ल्यूआर-वी को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है जो 90 पीएस की अधिकतम पावर और 110 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा कार के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन भी पेश किया जाता है, जो कि 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका डीजल इंजन 23.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है और स्टैंडर्ड के रूप में 6-स्पीड MT के साथ उपलब्ध है।
4. हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)
हुंडई वेन्यू को किआ सोनेट की तरह पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है और हुंडई एसयूवी पर 1.5-लीटर डीजल इंजन एमटी ट्रांसमिशन के साथ 23.28 किमी प्रति लीटर की माइलेज देता है। वर्तमान में वेन्यू की कीमत 6.86 लाख रुपये से लेकर 11.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

5. टाटा नेक्सन (Tata Nexon)
टाटा नेक्सन 1.2-लीटर Revotron थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, लेकिन इसका 1.5-लीटर Revotorq डीजल मोटर यहाँ ध्यान देने योग्य है। डीजल इंजन 110 PS की अधिकतम पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड MT के साथ-साथ वैकल्पिक 6-स्पीड AMT के साथ पेश किया जाता है। यह दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ 22.44 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
6. फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport)
फोर्ड इकोस्पोर्ट भारत में सबसे पुरानी सब-4-मीटर एसयूवी है जो बिक्री पर बनी हुई है। इस कार को फ्रीस्टाइल की तरह ही 1.5-लीटर डीजल इंजन मिला है, जो स्टैंडर्ड के रूप में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह एसयूवी 21.7 किमी प्रति लीटर ARAI-रेटेड माइलेज देता है।
7. रेनो काइगर (Renault Kiger)
रेनो काइगर अपने सेगमेंट की सबसे नई पेशकश है और वर्तमान में अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत 5.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कार में 1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट भी मिलता है, जहाँ 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट 5-स्पीड MT ट्रांसमिशन के साथ 20 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा करता है।

8. निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite)
काइगर की तरह ही निसान मैगनाइट भी 1.0-लीटर NA पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है और यह साथ 20 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा करती है। इसकी कीमत 5.59 लाख रूपए से लेकर 10 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक है।
9. महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300)
महिंद्रा XUV300 को 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो कि 110 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.5-लीटर डीजल इंजन भी शामिल है, जो कि 116.6 PS की अधिकतम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल इंजन 6-स्पीड MT के साथ 20.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि डीजल इंजन ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ भी उपलब्ध है।

10. मारूति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza)
मारूति विटारा ब्रेजा का 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन 17.03 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि SHVS माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आने वाले AT एडिशन में 18.76 किमी प्रति लीटर का दावा है। इस एसयूवी की कीमत वर्तमान में 7.51 लाख रूपए से लेकर 11.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।