दिसंबर 2020 में निर्यात की गई टॉप 10 कारें – EcoSport, Seltos, Creta, Baleno

निसान सनी, हुंडई Verna और फोर्ड इकोस्पोर्ट पिछले महीने के दौरान भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किए जाने वाले वाहन रहे हैं

दिसंबर 2020 के दौरान भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने सालाना आधार पर कार निर्यात में गिरावट दर्ज की है। सभी कंपनियों ने कुल मिलाकर पिछले महीने 57,050 यूनिट कारों को निर्यात किया है, जो दिसंबर 2019 के 65,949 यूनिट की तुलना में 13.49 प्रतिशत की गिरावट है। दिसंबर 2020 में निसान सनी (Nissan Sunny) सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार रही है।

कंपनी ने दिसंबर 2020 में निसान सनी की कुल 7,897 यूनिट को निर्यात किया है, जो कि सालाना आधार पर करीब 14 फीसदी की गिरावट है, क्योंकि दिसंबर 2019 में यह आंकड़ा 9,237 यूनिट का था। यहाँ एक बात और ध्यान देने वाली है कि कंपनी भारत में निसान सनी की बिक्री नहीं करती है, लेकिन लेकिन इसका उत्पादन अभी भी मजबूत संख्या में जारी है।

लिस्ट में दूसरा स्थान हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna) को मिला जिसकी दिसंबर 2020 में 7,301 यूनिट को निर्यात किया गया। इस कार के आंकड़ों में सालाना आधार पर 42.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि दिसंबर 2019 में 5,117 यूनिट थी। तीसरा स्थान फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) को मिला, जिसकी 6,986 यूनिट 44.59 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ भेजी गई, जबकि 2019 में यह आंकड़ा12,607 यूनिट का था।

Ford Ecosport

Top 10 Highest Exported Cars – December 2020
ModelDecember 2020 ExportsDecember 2019 Exports
Nissan Sunny (-14.51%)7,8979,237
Hyundai Verna (42.68%)7,3015,117
Ford EcoSport (-44.59%)6,98612,607
Hyundai Creta (67.12%)5,6473,379
Hyundai Grand i10 (266.95%)3,464944
Kia Seltos (-54.44%)2,8896,341
Chevrolet Beat (-33.52%)2,8054,219
Maruti Baleno (11.28%)2,3572,118
Maruti Dzire (102.23%)2,2631,119
Kia Sonet 1,6680

इस बार मेड इन इंडिया हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी अपना प्रभाव दिखाने में कामयाब रही है। हुंडई ने दिसंबर 2020 में इस एसय़ूवी की 5,647 यूनिट को निर्यात किया, जो कि सालाना आधार पर 67.12 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले साल यह आंकड़ा केवल 3,379 यूनिट का था।

पांचवें स्थान पर हुंडई ग्रैंड आई 10 Hyundai Grand i10 रही। हैचबैक की कुल 3,464 यूनिट को निर्यात किया गया है जो कि 266.95 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है। इसके पहले यह आंकड़ा 944 यूनिट का था। किआ सेल्टोस (Kia Seltos) भी दिसंबर 2020 में 2,889 यूनिट के साथ छठा स्थान पाने में कामयाब रही, जो कि सालाना आधार पर 54.44 प्रतिशत की गिरावट है।

2020 Hyundai Creta vs Kia Seltos3

Chevrolet Beat के आंकड़ों में सालाना आधार पर 33.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी 2019 के 4,219 यूनिट के मुकाबले इस बार केवल 2,805 यूनिट निर्यात करने में सफल रही है। अगला नंबर मारूति बलेनो (Maruti Baleno) को मिला जिसकी 11.28 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,357 यूनिट निर्यात की गई, जो कि दिसंबर 2019 में 2,118 यूनिट थी।

नौवें स्थान पर मारूति डिजायर (Maruti Dzire) रही, जिसके निर्यात में सालाना आधार पर 102.23 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज हुई। मारूति सुजुकी ने दिसंबर में 2,263 यूनिट का निर्यात किया, जो कि दिसंबर 2019 में 1,119 यूनिट थी। किआ सोनेट दिसंबर 2020 में कार निर्यात चार्ट में दसवें स्थान पर रही, जिसकी 1,668 यूनिट को निर्यात किया गया। जैसा कि इसे 2020 में लॉन्च किया गया था, रिपोर्ट करने के लिए 2019 के आंकड़े नहीं हैं।