अप्रैल 2022 में निर्यात की गई टॉप 10 कारें – सेल्टोस, स्विफ्ट, डिजायर, सैंट्रो, क्रेटा, सिटी

2022 kia Seltos and Sonet

अप्रैल 2022 में किआ सेल्टोस की 5,376 यूनिट का निर्यात किया गया है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात की गई 2,611 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 105.90 फीसदी की वृद्धि है

भारत में अपना कारोबार कर रही कार निर्माताओं ने अपने निर्यात के आंकड़ों को जारी कर दिया है और अप्रैल 2022 में भारत से कुल मिलाकर 46,548 यूनिट को विदेशी बाजारों में निर्यात किया गया है, जो कि अप्रैल 2021 में विदेशी बाजारों में निर्यात की गई 42,017 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10.78 प्रतिशत की वृद्धि है।

पिछले महीने यानी अप्रैल 2022 में किआ सेल्टोस आश्चर्यजनक रूप से 5,376 यूनिट के साथ भारत से सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार बनकर उभरी है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात की गई 2,611 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 105.90 फीसदी की वृद्धि है। वहीं मारूति सुजुकी स्विफ्ट 4,165 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात की गई 1,537 यूनिट के मुकाबले 170.98 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसी प्रकार मारूति सुजुकी ने अप्रैल 2022 में डिजायर की 4,040 यूनिट को विदेशी बाजारों में भेजा है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात की गई 2,762 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 46.27 फीसदी की वृद्धि है। वहीं हुंडई सैंट्रो को 3,339 यूनिट के साथ सूचि में चौथा स्थान मिला है, जबकि अप्रैल 2021 इसकी 1,040 यूनिट का निर्यात किया गया था जो सालाना आधार पर 221.06 प्रतिशत की वृद्धि है। हालाँकि भारत में अब सैंट्रो की बिक्री को बंद कर दिया गया है।

maruti swift-2

टॉप 10 मॉडल अप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. किआ सेल्टोस (105.90%)  5,376 2,611
2. मारूति सुजुकी स्विफ्ट (170.98%) 4,165 1,537
3. मारूति सुजुकी डिजायर (46.27%) 4,040 2,762
4. हुंडई सैंट्रो (221.06%) 3,339 1,040
5. मारूति सुजुकी एस-प्रेसो (47.15%) 3,227 2,193
6. हुंडई क्रेटा (-12.15%) 2,763 3,145
7. किआ सोनेट (91.71%) 2,105 1,098
8. फॉक्सवैगन वेंटो (53.68%) 2,007 1,306
9. हुंडई ग्रैंड आई10 (54.37%) 1,979 1,282
10. होंडा सिटी (159.84%) 1,941 747

वहीं मारूति सुजुकी एस-प्रेसो की अप्रैल 2022 में 3,227 यूनिट का निर्यात हुआ है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात की गई 2,193 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 47.15 फीसदी की वृद्धि है। वहीं पिछले महीने हुंडई क्रेटा की 2,763 यूनिट निर्यात हुई है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात की गई 3,145 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 12.15 फीसदी की गिरावट है। क्रेटा को भारत में इस साल फेसलिफ्ट अपडेट भी मिलने वाला है।

किआ ने पिछले महीने सोनेट की 2,105 यूनिट को विदेशी बाजारों में भेजा है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात की गई 1,098 यूनिट के मुकाबले 91.71 फीसदी की गिरावट है। वहीं फॉक्सवैगन वेंटो की अप्रैल 2022 में 2,007 यूनिट निर्यात हुई है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात की गई 1,306 य़ूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 53.68 फीसदी की वृद्धि है।

hyundai grand i10 Nios-3अप्रैल 2022 में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 1,979 यूनिट के साथ निर्यात के मामले में नौवें स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात हुई 1,282 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 54.37 फीसदी की वृद्धि है। वहीं होंडा सिटी की पिछले महीने 1,941 यूनिट निर्यात हुई है, जो अप्रैल 2021 में निर्यात हुई 747 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 159.84 फीसदी की वृद्धि है। होंडा ने हाल ही में भारत में सिटी के हाइब्रिड वर्जन को भी लॉन्च किया है।