सितंबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर – ओला, एम्पीयर, आईक्यूब, चेतक

ola electric scooter-21

सिंतबर 2022 में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर कुल मिलाकर 9,649 यूनिट की बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में शीर्ष पर रहा है

इन दिनों भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो सिंतबर 2022 में भी जारी रहा है। सिंतबर 2022 में भारतीय बाजार में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल मिलाकर 51,784 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सिंतबर 2021 में बेची गई 16,667 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 210.51 फीसदी की वृद्धि है। वहीं अगस्त 2022 में भी 50,506 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 2.53 प्रतिशत की वृद्धि है।

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक कुल मिलाकर 9,649 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है। वहीं ओकिनावा कुल 8,280 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है। इसके विपरीत ओकिनावा ने सिंतबर 2022 में कुल 3,266 यूनिट की बिक्री की थी, जो सालाना आधार पर 153.52 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं हीरो इलेक्ट्रिक सिंतबर 2022 में कुल 8,019 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है।

इसके मुकाबले हीरो इलेक्ट्रिक ने सितंबर 2021 में 6,224 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार 27.41 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि सितंबर 2022 में बेची गई 6,188 यूनिट के साथ एम्पीयर ने सालाना आधार पर अपनी बिक्री में 687.28 प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि सिंतबर 2021 में इसकी केवल 786 यूनिट की बिक्री हुई थी। सूची में एथर 6,176 यूनिट की बिक्री के साथ पाँचवे स्थान रही है, जो सितंबर 2021 में बेची गई 2,175 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 183.95 प्रतिशत की वृद्धि है।

okinawa-okhi-90-electric-scooter.jpg

टॉप 10 इलेक्ट्रिक वाहन सितंबर 2022 सितंबर 2021
1. ओला इलेक्ट्रिक 9,649
2. ओकिनावा (153.52%) 8,280 3,266
3. हीरो इलेक्ट्रिक (27.41%) 8,019 6,224
4. एम्पीयर (687.28%) 6,188 786
5. एथर 450 एक्स (183.95%) 6,176 2,175
6. टीवीएस आईक्यूब (472.6%) 3,940 688
7. बजाज चेतक (580.58%) 2,593 381
8. बेनलिंग (210%) 963 310
9. ओकाया 925
10. रिवोल्ट (68%) 838 499

इसी प्रकार टीवीएस ने सितंबर 2022 में आईक्यूब की कुल 3,940 यूनिट बेची है, जो सिंतबर 2021 में बेची गई 688 यूनिट के मुकाबले 474 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि है। वहीं बजाज चेतक की सितंबर 2021 में केवल 381 यूनिट बेची गई थी, जो सिंतबर 2022 में 580.58 प्रतिशत बढकर 2,593 यूनिट रही है।

सितंबर 2022 में बेनलिंग, ओकाया और रिवोल्ट ने क्रमश: 963 यूनिट, 925 यूनिट और 838 यूनिट की बिक्री की और आठवा, नौवां और दसवाँ स्थान हासिल किया है। रिवोल्ट की बिक्री में 49.15 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई है। पिछले महीने प्योर ईवी, जितेंद्र, गोग्रीन और कोमाकी जैसी कंपनियों ने उल्लेखनीय बिक्री दर्ज की है।

2022 TVS iQube Electric Scooterबता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट का लगातार विस्तार हो रहा है और हाल ही में देश में हीरो वीडा V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च हुआ है। भारत में हीरो वीडा V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर V1 प्लस और V1 प्रो के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसके साथ एक बार चार्ज होने पर क्रमशः 143 किमी और 165 किमी की रेंज का दावा है। इस तरह दोपहिया इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अब हीरो विडा भी एक प्रमुख दावेदार होगी।