जून 2022 की बिक्री में टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारें – नेक्सन, कोना, जेडएस, आई-पेस

tata nexon ev-4
Pic Source: Khushboo Sewak Sahu

जून 2022 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी 2,709 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है और इनकी बाजार हिस्सेदारी 87.70 प्रतिशत की रही है

जून 2022 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में वृद्धि देखी गई है और खरीददारों को ग्रीनर व्हीकल ने आकर्षित किया है। जून 2022 में इलेक्ट्रिक कारों की कुल मिलाकर 3,089 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जून 2021 में बेची गई केवल 766 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 303.26 प्रतिशत की भारी भरकम वृद्धि है।

इसी तरह मई 2022 में भी कुल मिलाकर 2,855 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 8.20 प्रतिशत की गिरावट है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स की नेक्सन और टिगोर एक बार फिर से सबसे आगे रही है। जून 2021 में इनकी जहाँ 582 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं जून 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 2,709 यूनिट का हो गया है, जो कि सालाना आधार पर 365.46 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसके साथ ही टाटा की इलेक्ट्रिक सेगमेंट में  बाजार हिस्सेदारी 87.70 प्रतिशत की रही है। इन दिनों टाटा मोटर्स नेक्सन ईवी और नेक्सॉन ईवी मैक्स अपनी दमदार बिक्री देख रही हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रही एमजी जेडएस ईवी की जून 2022 में सालाना आधार पर 45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 232 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जून 2021 में यह आंकड़ा केवल 160 यूनिट का था।

2022 MG ZSEV

टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारें जून 2022 जून 2021
1. टाटा नेक्सन/टिगोर 2,709 582
2. एमजी जेडएस ईवी 232 160
3. हुंडई कोना ईवी 52 12
4. BYD e6 48
5. महिंद्रा eVerito 20 8
6. ऑडी ईट्रॉन 14 1
7. बीएमडब्ल्यू iX/i4 5
8. पोर्श टायकन 3
9. जगुआर आई-पेस 3
10. मर्सिडीज ईक्यूसी 1 2
11. अन्य 2

वहीं जून 2022 में हुंडई कोना ईवी की बिक्री सालाना आधार पर 333.33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 52 यूनिट्स की रही है, जो कि जून 2021 में केवल केवल 12 यूनिट थी। वहीं BYD e6 की जून 2022 में कुल मिलाकर 48 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मई 2022 में बेची गई 42 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 14.29 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा eVerito की पिछले महीने में 20 यूनिट की बिक्री हुई है।

इसके मुकाबले जून 2021 में महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार की 8 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 150 प्रतिशत की वृद्धि है। महिंद्रा ने हाल ही में 5 आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के टीजर को किया गया है, जिनका 15 अगस्त 2022 को वैश्विक प्रीमियर होगा। वहीं ऑडी ईट्रॉन की जून 2021 में केवल 1 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि जून 2022 में इसकी 14 यूनिट की बिक्री हुई है।

BMW i4 electric sedanवहीं जून 2022 में बीएमडब्ल्यू iX / i4 की 5 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पोर्श टायकन और जगुआर आई-पेस की जून 2022 में क्रमशः 3 यूनिट की बिक्री हुई। इसी प्रकार मर्सिडीज ने पिछले महीने अपनी ईक्यूसी इलेक्ट्रिक कार की केवल 1 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जून 2021 में बेची गई 2 यूनिट की तुलना में 50 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि अन्य निर्माताओं ने पिछले महीने केवल 2 यूनिट की बिक्री की है।