अक्टूबर 2024 की बिक्री में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी – ब्रेज़ा, फ्रोंक्स, पंच, वेन्यू, 3XO, एक्सटर

अक्टूबर 2024 में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा ने फ्रोंक्स, टाटा पंच और टाटा नेक्सन जैसे प्रतिस्पर्धियों को पछाड़कर कॉम्पैक्ट एसयूवी बिक्री सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा ने अक्टूबर 2024 में सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा। पिछले महीने इसकी 16,565 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2023 में बेची गई 16,050 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 3 फीसदी की मामूली वृद्धि है। वहीं मारुति फ्रोंक्स ने अपनी प्रभावशाली गति जारी रखी और इसकी कुल 16,419 यूनिट की बिक्री हुई।

वहीं अक्टूबर 2023 में इसकी 11,357 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 45 फीसदी की महत्वपूर्ण वृद्धि है। जिसने महीने के लिए दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में अपनी स्थिति हासिल की। वहीं टाटा पंच की 15,740 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले साल अक्टूबर में बेची गई 15,317 यूनिट की तुलना में 3 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्शाती है।

टाटा नेक्सन ने अक्टूबर 2024 में 14,759 यूनिट के साथ चौथा स्थान हासिल किया, बावजूद इसके बिक्री में 13 फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 16,887 यूनिट की बिक्री हुई थी। हुंडई वेन्यू ने 10,901 यूनिट के साथ पांचवां स्थान हासिल किया, जो अक्टूबर 2023 में बेची गई 11,581 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 6 फीसदी की गिरावट है।

tata nexon

टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवीअक्टूबर 2024अक्टूबर 2023
1. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (3%)16,56516,050
2. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (45%)16,41911,357
3. टाटा पंच (3%)15,74015,317
4. टाटा नेक्सन (-13%)14,75916,887
5. हुंडई वेन्यू (-6%)10,90111,581
6. किआ सोनेट (49%)9,6996,493
7. महिंद्रा XUV 3XO (97%)9,5624,865
8. हुंडई एक्सटर (-12%)7,1278,097
9. निसान मैग्नाइट (21%)3,1192,573
10. टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर3,092   –

किआ सोनेट ने साल-दर-साल 49 फीसदी की वृद्धि हासिल की है। जिसकी बिक्री पिछले अक्टूबर में 6,493 यूनिट से बढ़कर 9,699 यूनिट की रही है, जिससे यह कॉम्पैक्ट एसयूवी बिक्री चार्ट पर छठे स्थान पर रही। महिंद्रा XUV 3XO कुछ महीने पहले बाजार में लॉन्च होने के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अक्टूबर 2024 में इसकी कुल 9,562 यूनिट की बिक्री हुई है।

इस तरह इसकी बिक्री में साल-दर-साल 97 फीसदी की वृद्धि हुई है, क्योंकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान कुल 4,865 यूनिट बेची गई थीं। हुंडई एक्सटर पिछले महीने भारत में आठवीं सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी थी, क्योंकि अक्टूबर 2023 में 8,097 यूनिट के मुकाबले 7,127 यूनिट की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 12 फीसदी की गिरावट है।

hyundai exter_-29
Pic Source: Mohd Amish Gour

निसान मैग्नाइट और टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर रहे। निसान मैग्नाइट ने 21 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 2,573 यूनिट के मुकाबले 3,119 यूनिट की घरेलू बिक्री दर्ज की है, जबकि टैसर की कुल 3,092 यूनिट की बिक्री हुई है।