नवंबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी – ब्रेजा, नेक्सन, सोनेट, पंच, मैग्नाइट

नवंबर 2021 में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा 10,760 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली क़ॉम्पैक्ट एसयूवी रही है

मौजूदा दौर में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट देश के सबसे प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में से एक है और इसमें दिनों दिन प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आजकल खरीददार एसयूवी नेचर वाली व्यवहारिक कारों को खरीदना पसंद करते हैं और वे इसके साथ फीचर्स, कीमत, प्रदर्शन और ज्यादा स्पेस को प्राथिमकता देते हैं। वास्तव में कॉम्पैक्ट एसयूवी इन सब शर्तों पर खरा उतरती है।

नवंबर 2021 में बेची गई टॉप कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री की बात करें तो मारुति विटारा ब्रेज़ा 10,760 यूनिट के साथ केवल अपने सेगमेंट में ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी बनकर उभरी है। इसके मुकाबले नवंबर 2020 में इसकी 7,838 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 37.2 प्रतिशत की वृद्धि है। मारूति सुजुकी अगले साल की शुरूआत में ब्रेजा के नए जेनरेशन को भी लॉन्च करेगी।

सूची में दूसरा पायदान टाटा नेक्सन को 9,831 यूनिट की बिक्री के साथ प्राप्त हुआ है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 6,021 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 63.2 की वृद्धि है। हालाँकि हुंडई वेन्यू ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी की गिरावट देखी है और इसकी पिछले महीने 7,932 यूनिट बेची गई है। इसके मुकाबले नवंबर 2020 में यह आंकड़ा 9,265 यूनिट का था।Kia Sonnet Anniversary Edition

कॉम्पैक्ट एसयूवीनवंबर 2021नवंबर 2020
1. मारुति विटारा ब्रेज़ा (37.2%)10,7607,838
2. टाटा नेक्सॉन (63.2%)9,8316,021
3. हुंडई वेन्यू (-14.3%)7,9329,265
4. टाटा पंच6,110–
5. किआ सोनेट (-58.6%)4,71911,417
6. महिंद्रा एक्सयूवी300 (-10%)4,0064,458
7. टोयोटा अर्बन क्रूजर (0.6%)2,8502,832
8. निसान मैग्नाइट2,292–
9. रेनो काइगर2,062–
10. हौंडा WR-V (-87.4%)120958

भारत में हाल ही में लॉन्च हुई टाटा पंच को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और पिछले महीने यह 6,110 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 की सूची में चौथे पायदान पर रही, जबकि किआ सोनेट की नवंबर 2021 में केवल 4,719 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 11,417 यूनिट के मुकाबले 58.6 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह महिंद्रा एक्सयूवी300 की पिछले महीने 4,006 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नंवबर 2020 में बेची गई 4,458 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10 फीसदी की गिरावट है, जबकि टोयोटा अर्बन क्रूजर की पिछले महीने 2,850 यूनिट की बिक्री है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 2,832 यूनिट के मुकाबले 0.6 प्रतिशत की वृद्धि है।Renault-Kiger-9.jpgनिसान मैग्नाइट को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था और इसकी नवंबर 2021 में 2,292 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि इस साल की शुरूआत में लॉन्च हुई रेनो काइगर की 2,062 यूनिट की बिक्री हुई है। हालांकि होंडा डब्ल्यूआर-वी ने नवंबर 2021 में बिक्री में 87.4 प्रतिशत की गिरावट देखी है और इसकी 120 यूनिट की बिक्री हुई। इसके मुकाबले नवंबर 2020 में इसकी 958 यूनिट की बिक्री हुई थी।